अनियमित विद्युत आपूर्ति का किया विरोध

Updated at : 30 May 2017 4:57 AM (IST)
विज्ञापन
अनियमित विद्युत आपूर्ति का किया विरोध

आक्रोशित उपभोक्ताओं ने बिजली ऑफिस घेरा चक्रधरपुर : चक्रधरपुर टोकलो क्षेत्र के सैकड़ों बिजली उपभोक्ताओं ने अनियमित विद्युत आपूर्ति के विरोध में सोमवार को मुखिया मिलन बांकिरा के नेतृत्व में कार्यालय का घेराव किया. बिजली विभाग कार्यालय में अधिकारी के नहीं रहने के कारण ग्रामीणों में विभाग के प्रति आक्रोश बढ़ गया. ग्रामीणों ने कहा […]

विज्ञापन

आक्रोशित उपभोक्ताओं ने बिजली ऑफिस घेरा

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर टोकलो क्षेत्र के सैकड़ों बिजली उपभोक्ताओं ने अनियमित विद्युत आपूर्ति के विरोध में सोमवार को मुखिया मिलन बांकिरा के नेतृत्व में कार्यालय का घेराव किया. बिजली विभाग कार्यालय में अधिकारी के नहीं रहने के कारण ग्रामीणों में विभाग के प्रति आक्रोश बढ़ गया. ग्रामीणों ने कहा कि 32 गांव के ग्रामीण बिजली समस्या से जूझ रहे है.
विभाग 32 गांव का बिजली कनेक्शन काट दे या नियमित रूप से विद्युत आपूर्ति करें. ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बिजली बिल नहीं भेजने की मांग की. कहा गया कि पूरे महीने में विभाग मात्र सात से आठ घंटा ही बिजली ग्रामीण क्षेत्र में सप्लाई कर रही है. विभाग ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है.
जिसे बरदाश्त नहीं किया जायेगा. विद्युत आपूर्ति में सुधार नहीं होगा तो ग्रामीण जोरदार आंदोलन को बाध्य होंगे. मौके पर अशोक कुमार तांती, बुधन सिंह मुंडा, हरिशंकर महतो, रामेश्वर गागराई, कानू राम गोप, अजीत प्रधान, बहादूर प्रधान, मिथुन बेसरा, अमर सिंह मुंडा, अशोक प्रधान, चरण सामड, विजय तांती, बबलू सामड व अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola