172 ओड़िया शिक्षक किये जायेंगे बहाल

Updated at : 30 May 2017 4:56 AM (IST)
विज्ञापन
172 ओड़िया शिक्षक किये जायेंगे बहाल

चक्रधरपुर : ओड़िशा की राजधानी भुवनेश्वर के विधान सभा सचिवालय में हुई बैठक में झारखंड में ओड़िया भाषा के विकास पर चरचा की गयी. बैठक में झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी, उत्कल सम्मेलनी के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ गुरु प्रसाद मोहंती, सचिव प्रो आदित्य कुमार पात्र, कोषाध्यक्ष उषारानी मोहंती एवं उत्कल सम्मेलनी पश्चिमी सिंहभूम […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : ओड़िशा की राजधानी भुवनेश्वर के विधान सभा सचिवालय में हुई बैठक में झारखंड में ओड़िया भाषा के विकास पर चरचा की गयी. बैठक में झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी, उत्कल सम्मेलनी के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ गुरु प्रसाद मोहंती, सचिव प्रो आदित्य कुमार पात्र, कोषाध्यक्ष उषारानी मोहंती एवं उत्कल सम्मेलनी पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सरोज कुमार प्रधान ने हिस्सा लिया. बैठक में जानकारी दिया गया कि कोल्हान के पूर्वी सिंहभूम,

सरायकेला-खरसावां व पश्चिमी सिंहभूम जिले में उत्कल सम्मेलनी के माध्यम से ओड़िया शिक्षा प्रदान की जाती है. जिसमें 152 शिक्षक-शिक्षिकाएं कार्यरत हैं. कहा गया कि अब भी 172 ओड़िया भाषी बाहुल्य गांव ऐसे हैं, जहां शिक्षक की नियुक्ति की जानी है. ओड़िशा सरकार ने इस नियुक्ति को हरी झंडी दिखायी. बैठक में तय किया गया कि 152 ओड़िया शिक्षक-शिक्षिकाओं को अब दस माह के मानदेय की जगह साल में 11 माह का मानदेय दिया जायेगा. बैठक में उत्कल सम्मेलनी के जिला अध्यक्ष व अन्य पदाधारी भी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola