बेहतर पंचायत बनाने में सहयोग करें मुखिया : बीडीओ

हाटगम्हरिया : प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा व अन्य विकास योजनाओं की शनिवार को बीडीओ सोमनाथ बांकिरा ने समीक्षा की. प्रखंड सभागार में बीडीओ ने मुखिया, पंचायत व रोजगार सेवक समेत प्रखंड के कर्मचारियों से बारी-बारी क्षेत्रवार रिपोर्ट ली. समीक्षा के क्रम में प्रधानमंत्री आवास, बकरी-पशु आश्रय व डोभा निर्माण की गति धीमी पायी गयी. इस […]
हाटगम्हरिया : प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा व अन्य विकास योजनाओं की शनिवार को बीडीओ सोमनाथ बांकिरा ने समीक्षा की. प्रखंड सभागार में बीडीओ ने मुखिया, पंचायत व रोजगार सेवक समेत प्रखंड के कर्मचारियों से बारी-बारी क्षेत्रवार रिपोर्ट ली. समीक्षा के क्रम में प्रधानमंत्री आवास, बकरी-पशु आश्रय व डोभा निर्माण की गति धीमी पायी गयी.
इस पर बीडीओ ने पंचायत व रोजगार सेवकों पर नाराजगी जाहिर की. मुखिया से समन्वय बनाकर कार्य करने का आदेश दिया. बीडीओ ने मुखिया से भी बेहतर पंचायत बनाने की दिशा में हो रहे प्रयास में सहयोग करने की अपील की. मौके पर बीपीओ कविता कुमारी, हसन खान, मुखिया व पंचायत तथा रोजगार सेवक आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




