बड़ी बाजार में जलापूर्ति हुई ठप चापाकल का खारा पानी ही सहारा

Updated at : 28 May 2017 5:07 AM (IST)
विज्ञापन
बड़ी बाजार में जलापूर्ति हुई ठप चापाकल का खारा पानी ही सहारा

लूथरेन स्कूल के मुख्य गेट के पास पानी का पाइप फटा कुम्हारटोली, कसाई मुहल्ला, मसजिद मुहल्ला, बरकंदाजटोली, पुलहातु में नहीं हुई जलापूर्ति चाईबासा : चाईबासा के लूथरेन स्कूल के मुख्य गेट के पास पाइप लाइन फटने से बड़ी बाजार क्षेत्र में जलापूर्ति ठप हो गयी है. शनिवार को बड़ी बाजार के कुम्हारटोली, कसाई मुहल्ला, मसजिद […]

विज्ञापन

लूथरेन स्कूल के मुख्य गेट के पास पानी का पाइप फटा

कुम्हारटोली, कसाई मुहल्ला, मसजिद मुहल्ला, बरकंदाजटोली, पुलहातु में नहीं हुई जलापूर्ति
चाईबासा : चाईबासा के लूथरेन स्कूल के मुख्य गेट के पास पाइप लाइन फटने से बड़ी बाजार क्षेत्र में जलापूर्ति ठप हो गयी है. शनिवार को बड़ी बाजार के कुम्हारटोली, कसाई मुहल्ला, मसजिद मुहल्ला, बरकंदाजटोली, पुलहातु आदि क्षेत्रों में जलापूर्ति नहीं हुई. क्षेत्र के लोगों को पानी के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी. लोगों ने बताया कि नल से पानी नहीं गिरने के कारण चापाकल का खारा पानी से काम चलाया जा रहा है. कुम्हारटोली की उर्मिला देवी ने बताया कि घर की टंकी खाली हो गयी है. खाना पकाने,
पीने, धोने और स्नान के लिए 400 मीटर दूर चापाकल से पानी लाना पड़ रहा है. कपड़े नहीं धो रही हूं. चापाकल के पानी से साफ नहीं होते. संजू ने बताया कि नहाने के लिए बाल बच्चों के साथ रोरो नदी जाना पड़ रहा है. नदी का पानी जलकुंभी से भर गया है. इसके कारण खुजली हो रही है.
पाइप मरम्मत करने के लिए सुबह से मिस्त्री लगे हैं. शनिवार शाम तक में फाइप की मरम्मत हो जायेगी. इसके बाद ही क्षेत्रों में जलापूर्ति सुचारु हो जायेगी.
सुनील कुमार, अभियंता, पीएचइडी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola