सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण करते डीप बोरिंग के दो वाहन जब्त

Updated at : 27 May 2017 9:52 AM (IST)
विज्ञापन
सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण करते डीप बोरिंग के दो वाहन जब्त

अतिक्रमण के खिलाफ सीओ ने की कार्रवाई नोवामुंडी : सरकारी भूमि पर भवन निर्माण के लिए डीप बोरिंग करने पहुंचे दो वाहनों को नोवामुंडी पुलिस ने शुक्रवार की सुबह 10 बजे जब्त कर लिया. सीओ के निर्देश पर नोवामुंडी थाना ने उक्त कार्रवाई की. हालांकि बाद में दोनों डीप बोरिंग मशीन को छोड़ दिया गया. […]

विज्ञापन
अतिक्रमण के खिलाफ सीओ ने की कार्रवाई
नोवामुंडी : सरकारी भूमि पर भवन निर्माण के लिए डीप बोरिंग करने पहुंचे दो वाहनों को नोवामुंडी पुलिस ने शुक्रवार की सुबह 10 बजे जब्त कर लिया. सीओ के निर्देश पर नोवामुंडी थाना ने उक्त कार्रवाई की.
हालांकि बाद में दोनों डीप बोरिंग मशीन को छोड़ दिया गया. कुम्हार टोली स्थित लघु सिंचाई विभाग के समीप खास महल की खाली जमीन है. यहां टीएसआरडीएस से सेवानिवृत्त फिल्ड अधिकारी सह कोटगढ़ निवासी शंकर राम ने 75×75 फीट जमीन लीज बंदोबस्ती के लिए एसडीओ कार्यालय में आवेदन दिया है, जो प्रक्रिया में है.
शुक्रवार को मशीन लगाकर डीप बोरिंग की जा रही थी. अंचलाधिकारी रवि किशोर राम ने बताया कि शंकर राम ने लीज बंदोबस्ती के लिए आवेदन दिया है. यह अंडर प्रोसेस है. निर्माण कार्य की जानकारी मिलने पर रोक लगायी गयी. दरअसल वाहन वालों की गलती नहीं थी, इस कारण जब्त वाहनों कोछोड़ा गया.
दोषी हलका कर्मचारी को हटाया गया
सीओ ने बताया कि अतिक्रमण मामले में दोषी महुदी पंचायत के हलका कर्मचारी दीपक कुमार बारी को तत्काल हटा दिया गया है. महुदी हलका में दिलीप सहिस को कर्मचारी बनाया गया. दीपक को कोटगढ़ समेत अन्य हलका का प्रभार सौंपा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola