मंगलाहाट में इमली पेड़ पर वज्रपात, तीन महिलाएं झुलसीं

Updated at : 27 May 2017 9:52 AM (IST)
विज्ञापन
मंगलाहाट में इमली पेड़ पर वज्रपात, तीन महिलाएं झुलसीं

पेड़ के नीचे हड़िया बेच रही थीं दो महिलाएं, आंधी में गिरा ठनका चाईबासा : चाईबासा के मंगलाहाट में शुक्रवार की दोपहर आंधी-तूफान दौरान इमली के पेड़ पर वज्रपात होने से तीन महिलाएं झुलस गयी. तीनों महिलाएं पेड़ के पास हड़िया गोदाम में बैठी थी. झुलसी महिलाओं में मुफ्फसिल थानांतर्गत तोलगोइसाई निवासी जांबी पूर्ति (40), […]

विज्ञापन
पेड़ के नीचे हड़िया बेच रही थीं दो महिलाएं, आंधी में गिरा ठनका
चाईबासा : चाईबासा के मंगलाहाट में शुक्रवार की दोपहर आंधी-तूफान दौरान इमली के पेड़ पर वज्रपात होने से तीन महिलाएं झुलस गयी. तीनों महिलाएं पेड़ के पास हड़िया गोदाम में बैठी थी. झुलसी महिलाओं में मुफ्फसिल थानांतर्गत तोलगोइसाई निवासी जांबी पूर्ति (40), झींकपानी के दुनुमगुटू निवासी नामसी पूर्ति (26) व टोकलो थानांतर्गत झरझरा के हड़जोड़ा निवासी मानको बोदरा (38) शामिल है. तीनों को सदर अस्पताल में भरती कराया गया.
अचानक आंखों के सामने अंधेरा छा गया : घायल : जानकारी के अनुसार मंगलाहाट परिसर में इमली पेड़ के नीचे तोलगोइसाई निवासी जांबी पूर्ति व झींकपानी के दुनुमगुटु निवासी नामसी पूर्ति ने हड़िया गोदाम खोला है. वे हड़िया बिक्री कर रहीं थीं. वहां हड़जोड़ा निवासी मानको बोदरा व अन्य लोग हड़िया पी रहे थे. उसी दौरान बिजली तड़कने के साथ ठनका गिरा.
हड़जोड़ा के साऊ बोदरा ने बताया कि छोटे भाई की पत्नी मानको बोदरा व गांव की डिंबू जामुदा के साथ सुबह कोर्ट आये थे. कोर्ट में काम होने के बाद दोपहर में मानको बोदरा व डिंबू जामुदा के साथ मंगलाहाट हड़िया पीने गये. गोदाम में हड़िया पी रहे थे. उसी समय अचानक वज्रपात हो गया. घायल नामसी पूर्ति ने बताया कि इमली पेड़ पर वज्रपात से आंखों के सामने अंधेरा छा गया. वह जमीन पर गिर गयी. आंखों से कुछ देर तक कुछ दिखाई नहीं दे रहा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola