ट्रक व कार में आमने-सामने टक्कर, तीन डॉक्टर घायल

Updated at : 26 May 2017 5:37 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रक व कार में आमने-सामने टक्कर, तीन डॉक्टर घायल

रांची में ट्रेनिंग से चाईबासा लौटने के क्रम में हुई घटना शुक्रवार सुबह साढे आठ बजे की घटना दो डॉक्टरों के हाथ-पैर टूटे, एक के सिर में चोट दो डॉक्टर रिम्स में भरती, एक को मिली छुट्टी चाईबासा : बंदगांव घाटी में ट्रक व कार की आमने- सामने से टक्कर हो गयी. जिसमें, कार में […]

विज्ञापन

रांची में ट्रेनिंग से चाईबासा लौटने के क्रम में हुई घटना

शुक्रवार सुबह साढे आठ बजे की घटना
दो डॉक्टरों के हाथ-पैर टूटे, एक के सिर में चोट
दो डॉक्टर रिम्स में
भरती, एक को मिली छुट्टी
चाईबासा : बंदगांव घाटी में ट्रक व कार की आमने- सामने से टक्कर हो गयी. जिसमें, कार में बैठे तीन डॉक्टर घायल हो गये. धक्का मारकर ट्रक ड्राइवर फरार हो गया. आनन- फानन में घायल तीनों डाक्टरों को रिम्स रेफर किया गया. तीन में से दो को गंभीर चोट आयी है.
उनके पैर व हाथ टूट गये हैं. एक को सिर में चोट लगी है. दो डाक्टरों का इलाज अभी रिम्स में चल रहा है. एक डॉक्टर का इलाज कर तुरंत छुट्टी दे दी गयी. घटना शुक्रवार सुबह साढे आठ बजे की है. तीनों डॉक्टर गुरुवार को रांची ट्रेनिंग में गये थे. शुक्रवार को वापस चाईबासा लौट रहे थे. ट्रक रांची की ओर जा रही थी.
ये तीन डॉक्टर हुए हैं घायल
1. डॉ सुजीत कुमार
– मंझारी सीएचसी में हैं पोस्टेड
– हाथ पैर में फ्रैक्चर
– रिम्स में भर्ती
2. डॉ कमल कुमार किस्कू
– तांतनगर सीएचसी में हैं पोस्टेड
– हाथ पैर में फ्रैक्चर
– रिम्स में भर्ती
3. डॉ अश्विनी कुमार
– झींकपानी सीएचसी में पोस्टेड
– सिर में चोट
– इलाज के बाद रिम्स से छुट्टी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola