नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपी को 15 वर्ष की जेल की सजा

Updated at : 26 May 2017 5:34 AM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपी को 15 वर्ष की जेल की सजा

चाईबासा : आधार कार्ड बनवाने जा रही नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में प्रथम अपर जिला व सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह की अदालत ने गुरुवार को आरोपी संजय जोंको को दोषी करार दिया. कोर्ट ने आरोपी को 15 साल की कैद और 10 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनायी. इस संबंध में कराइकेला थानांतर्गत […]

विज्ञापन

चाईबासा : आधार कार्ड बनवाने जा रही नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में प्रथम अपर जिला व सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह की अदालत ने गुरुवार को आरोपी संजय जोंको को दोषी करार दिया. कोर्ट ने आरोपी को 15 साल की कैद और 10 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनायी. इस संबंध में कराइकेला थानांतर्गत कुरजुली की पीड़िता के बयान पर छह दिसंबर 2013 को थाने में मामला दर्ज कराया गया था. पीड़िता ने बताया कि वह अपने मामा के घर ईचाकुटी गयी थी.

वहां से 29 नवंबर 2013 को अपनी सहेली के साथ प्राथमिक विद्यालय ईचाकुटी आधार कार्ड बनवाने गयी. वहां से शाम लगभग पांच बजे अकेली मामा का घर ईचाकुटी लौट रही थी. रास्ते में आरोपी ईचाकुटी निवासी संजय जोंको जबरन साइकिल के आगे में बैठाकर नोगोड़दा जंगल की ओर ले गया. वहां उसके साथ छह दिन तक लगातार बलात्कार किया. छह दिसंबर को नाबालिग को धमका कर घर के समीप छोड़ कर आरोपी भाग गया. इसके बाद वह अपने मामा घर आयी और घटना की जानकारी दी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola