छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने वाले शिक्षक का तबादला
Updated at : 26 May 2017 5:32 AM (IST)
विज्ञापन

महुलसाई प्राथमिक विद्यालय से मझगांव प्राथमिक विद्यालय भेजा गया छात्राओं के आरोप पर हुई जांच में दोषी पाये गये थे शिक्षक चाईबासा : छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने के आरोपी शिक्षक (प्राथमिक विद्यालय महुलसाई) राजेश महतो का उपायुक्त ने मझगांव प्राथमिक विद्यालय में तबादला कर दिया है. ज्ञात हो कि छात्राओं ने शिक्षक राजेश महतो […]
विज्ञापन
महुलसाई प्राथमिक विद्यालय से मझगांव प्राथमिक विद्यालय भेजा गया
छात्राओं के आरोप पर हुई जांच में दोषी पाये गये थे शिक्षक
चाईबासा : छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने के आरोपी शिक्षक (प्राथमिक विद्यालय महुलसाई) राजेश महतो का उपायुक्त ने मझगांव प्राथमिक विद्यालय में तबादला कर दिया है. ज्ञात हो कि छात्राओं ने शिक्षक राजेश महतो पर अश्लील वीडियो दिखाने का आरोप लगाया था. इसके बाद चाईबासा आरइओ तथा चाईबासा व चक्रधरपुर बीइइओ ने जांच की थी. इसमें आरोप सही पाया गया था. जांच टीम की रिपोर्ट पर डीएसइ ने डीसी से शिक्षक राजेश महतो को सेवा मुक्त या सस्पेंड या तबादला करने की अनुशंसा की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




