मृत व्यक्ति और टिस्को कर्मी को पीएम आवास

Updated at : 25 May 2017 5:42 AM (IST)
विज्ञापन
मृत व्यक्ति और टिस्को कर्मी को पीएम आवास

लाभुक के चयन में गड़बड़ी का लगाया आरोप लाभुकों को तीन किश्त की राशि का भुगतान कर दिया गया है वर्ष 2011 के आर्थिक सर्वेक्षण के आधार पर लाभुकों का हुआ था चयन जांच नोवामुंडी : नोवामुंडी की कोटगढ़ पंचायत में मृत व्यक्ति और टिस्को कर्मी के नाम पर पीएम आवास आवंटन की शिकायत ग्रामीणों […]

विज्ञापन

लाभुक के चयन में गड़बड़ी का लगाया आरोप

लाभुकों को तीन किश्त की राशि का भुगतान कर दिया गया है
वर्ष 2011 के आर्थिक सर्वेक्षण के आधार पर लाभुकों का हुआ था चयन
जांच
नोवामुंडी : नोवामुंडी की कोटगढ़ पंचायत में मृत व्यक्ति और टिस्को कर्मी के नाम पर पीएम आवास आवंटन की शिकायत ग्रामीणों ने की है. ग्रामीणों ने बताया कि गांगुराम लागुरी (पिता रामू लागुरी) की मृत्यु हो चुकी है. उसके नाम पर पीएम आवास बन रहा है. वहीं टिस्को कर्मी इटारबालजोड़ी गांव के सुखराम पुरती को पीएम आवास मिला है. लाभुकों को तीन किस्त राशि का भुगतान कर दिया गया है. इसी तरह राउरिया चांपिया, उदाम तिरिया, जोजो तिरिया समेत 58 लोगों के नाम पर पीएम आवास की स्वीकृति मिली है. 29 लाभुकों को आवास योजना मद में तीसरे किस्त की राशि मिली है.
निर्गत सूची के तहत हुआ लाभुकों का चयन : हरिश
जन सेवक हरिश महतो ने बताया कि वर्ष 2011 के आर्थिक सर्वेक्षण के आधार पर जिले से पीएम आवास के लाभुकों की सूची भेजी गयी थी. उसी सूची के आधार पर लाभुकों का चयन हुआ है. मुखिया की अनुशंसा पर लाभुकों का चयन हुआ. सूची में शामिल लाभुक की मौत हो गयी है, तो उनके आश्रितों के नाम पर पीएम आवास की स्वीकृति मिलेगी.
बीडीओ ने चार घंटे में जांच रिपोर्ट तलब किया, कहा- गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं : बीडीओ अमरेन डांग ने जन सेवक नरेश मुंडा को बुलाकर पीएम आवास निर्माण कार्यों में मिल रही शिकायत पर चार घंटे में जांच रिपोर्ट तलब किया. विकास कार्यों में किसी प्रकार की गड़बड़ी मिलने पर फौरन सूचना देने को कहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola