जिले के 30 स्कूलों का होगा विलय

Updated at : 25 May 2017 5:41 AM (IST)
विज्ञापन
जिले के 30 स्कूलों का होगा विलय

डीएसइ ने बीइइओ को सूची तैयार करने का दिया निर्देश जुलाई तक विलय की संभावना गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर सरकार ने उठाया कदम चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के 30 स्कूलों का विलय जुलाई माह तक होगा. डीएसइ ने सभी बीइइओ को निर्देश दिया कि वैसे स्कूलों की सूची तैयार करें, जहां विद्यार्थियों की संख्या […]

विज्ञापन

डीएसइ ने बीइइओ को सूची तैयार करने का दिया निर्देश

जुलाई तक विलय की संभावना
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर सरकार ने उठाया कदम
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के 30 स्कूलों का विलय जुलाई माह तक होगा. डीएसइ ने सभी बीइइओ को निर्देश दिया कि वैसे स्कूलों की सूची तैयार करें, जहां विद्यार्थियों की संख्या कम है. जानकारी के अनुसार जिले के 30 स्कूलों को मर्ज किया जा सकता है. हालांकि फाइनल आकड़ा में कुछ फेरबदल भी हो सकता है. विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, इसी उद्देश्य से सरकार की ओर से यह कदम उठाया जा रहा है. डीएसइ नीलम आइलीन टोप्पो ने कहा कि जुलाई तक मर्ज करने की प्रक्रिया होगी. सरकार से निर्देश मिलने के बाद ही यह निर्णय लिया जायेगा.
मनोहरपुर प्रखंड में नि:शुल्क बालक व बालिका आवासीय विद्यालय खोलने का निर्णय कर लिया गया है. सरकार के निर्देश पर एक प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है. मई तक जमीन चिह्नित कर लिया जायेगा. इसके बाद कार्य आरंभ होगा. इस वर्ष से स्कूल की स्थापना होगी.
नीलम आइलिन टोप्पो, डीएसई, पश्चिम सिंहभूम
नया फीडर बनाकर सदर बाजार का लोड कम करेंगे तबतक बिजली की खपत कम करें लोग : उपायुक्त
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola