रेल क्षेत्र में वर्षा जल संरक्षण का काम शुरू

Updated at : 25 May 2017 5:40 AM (IST)
विज्ञापन
रेल क्षेत्र में वर्षा जल संरक्षण का काम शुरू

इंजीनियरों ने लिया जायजा चक्रधरपुर : रेलवे के इंजीनियरों ने बुधवार को वर्षा जल संरक्षण करने को लेकर क्षेत्र का जायजा लिया. इस दौरान रेलवे क्षेत्र के कई स्थानों को चिह्नित किया गया. साथ ही प्री मॉनसून जल संरक्षण कार्य पूरा करने का निर्णय लिया गया. आइओडब्ल्यू डीसी राउत ने कहा कि रेलवे क्षेत्रों में […]

विज्ञापन

इंजीनियरों ने लिया जायजा

चक्रधरपुर : रेलवे के इंजीनियरों ने बुधवार को वर्षा जल संरक्षण करने को लेकर क्षेत्र का जायजा लिया. इस दौरान रेलवे क्षेत्र के कई स्थानों को चिह्नित किया गया. साथ ही प्री मॉनसून जल संरक्षण कार्य पूरा करने का निर्णय लिया गया. आइओडब्ल्यू डीसी राउत ने कहा कि रेलवे क्षेत्रों में वर्षा जल संरक्षण की दिशा में तेजी आयी है. जल संरक्षण को लेकर रेलवे टीबी अस्पताल भवन व अन्य कई स्थानों को चिह्नित किया गया. साथ ही जल संरक्षण का कार्य भी शुरू कर दिया है.
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बढ़ रहे भवन निर्माण व पक्कीकरण से वर्षा जल का संरक्षण नहीं हो रहा है. वर्षा का पानी नालियों से होकर नदी में चला जा रहा है. इससे भू-जल स्तर घट रहा है और जलस्त्रोत सूख रहे हैं. उन्होंने कहा कि रेलवे ने पर्यावरण और जल संरक्षण की दिशा में पहल की है, ताकि वर्षा जल का बेहतर संरक्षण हो सके और भू-जल स्तर प्रभावित नहीं हो. चक्रधरपुर के रेल भवनों के समीप वर्षा जल संरक्षण के लिए छह-छह फीट गड्डा बनाया जा रहा है. यह भवन के छत में गिरने वाला वर्षा का पानी को संचित करेगा और संचित पानी भूमि में भेजा जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola