नशे में थी, इस कारण पुलिया से नीचे गिर गयी
Updated at : 25 May 2017 5:39 AM (IST)
विज्ञापन

बुधवार को थाना प्रभारी ने घर जाकर लिया बयान, युवती ने होश में आने के बाद बतायी आपबीती चक्रधरपुर : बीते 23 मई की सुबह ग्रामीणों को टीकरचापी-कोटुंवा के बीच खेत में बेहोशी की हालत में मिली युवती ने मंगलवार को अनुमंडल अस्पताल में उसके साथ चार युवकों ने गैंगरेप किया की बात कही थी. […]
विज्ञापन
बुधवार को थाना प्रभारी ने घर जाकर लिया बयान, युवती ने होश में आने के बाद बतायी आपबीती
चक्रधरपुर : बीते 23 मई की सुबह ग्रामीणों को टीकरचापी-कोटुंवा के बीच खेत में बेहोशी की हालत में मिली युवती ने मंगलवार को अनुमंडल अस्पताल में उसके साथ चार युवकों ने गैंगरेप किया की बात कही थी. वहीं बुधवार को युवती के घर पहुंचे चक्रधरपुर थाना प्रभारी गोपीनाथ तिवारी के समक्ष युवती ने छेड़खानी व गैंगरेप की घटना से इनकार किया. युवती ने बयान में कहा कि 22 मई की रात मतकमबेड़ा गांव में वह अपने जीजा के साथ हड़िया पी रही थी. इस दौरान उसकी दीदी व जीजा के बीच झगड़ा हुआ.
यह देख रात करीब 11 बजे अपने घर उलीडीह के लिए निकल पड़ी. थाना के समीप पुलिया पर पहुंचने पर उसे काफी नशा हो गया. नशे में वह पुलिया के नीचे सूखी नदी में गिर गयी. उसकी कमर में गंभीर चोट व दायां पैर फ्रैक्चर हो गया. कई घंटे तक पुलिया के नीचे पड़ी रही. होश आने पर वह दोनों हाथों पर घसीटते हुए करीब दो किमी दूर कोटुंवा गांव के रोड स्थित खेत में पहुंची.
वहां फिर से बेहोश हो गयी. सुबह जब होश आया, तो वह अस्पताल में थी. घटना के दिन थाना को सूचना नहीं दी गयी थी. उसकी मेडिकल जांच भी नहीं हुई थी. पिता युवती को चाईबासा-जमशेदपुर रोड स्थित पाड्राशाला में एक कविराज के यहां इलाज कराने ले गये. वहां उसका सटीक इलाज नहीं हुआ. घर वाले युवती को बिना इलाज कराये 23 मई की रात घर ले गये. बुधवार को थाना प्रभारी युवती के घर पहुंचे, तो युवती की तबीयत खराब थी. वह कमर दर्द से परेशान थी. थाना प्रभारी ने पिता को आर्थिक मदद कर इलाज कराने को कहा.
बेटी का कविराज से करायेंगे इलाज : विजय सिंह बोदरा
पिता ने कहा कि बेटी का इलाज कविराज से कराया जायेगा. अनुमंडल अस्पताल से ले जाकर 23 मई को पांड्राशाली के कविराज को दिखाया. दोबारा उसे कविराज के पास ले जाकर इलाज कराउंगा. 22 मई की रात बेटी के साथ क्या हुआ, उसे कुछ मालूम नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




