आंधी से पेड़ व बिजली के पोल गिरे
Updated at : 24 May 2017 5:05 AM (IST)
विज्ञापन

खरसावां-कुचाई में मंगलवार की शाम जमकर हुई बारिश बारिश से मौसम हुआ सुहाना, धूल भरी आंधी से हुई परेशानी 12 हजार उपभोक्ताओं के सामने बिजली संकट खरसावां : मंगलवार की शाम खरसावां में झमाझम बारिश हुई. इस वर्ष का सबसे अधिक बारिश मंगलवार को दर्ज किया गया. बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया. बारिश […]
विज्ञापन
खरसावां-कुचाई में मंगलवार की शाम जमकर हुई बारिश
बारिश से मौसम हुआ सुहाना, धूल भरी आंधी से हुई परेशानी
12 हजार उपभोक्ताओं के सामने बिजली संकट
खरसावां : मंगलवार की शाम खरसावां में झमाझम बारिश हुई. इस वर्ष का सबसे अधिक बारिश मंगलवार को दर्ज किया गया. बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया. बारिश के साथ-साथ ओले भी गिरे. करीब 45 मिनट तक तेज बारिश हुई. बारिश से पूर्व धूल भरी आंधी भी चली. इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. तेज आंधी से खरसावां-कुचाई में कई जगहों पर बड़े-बड़े आकार के पेड़ गिर गये. खरसावां के पक्का तालाब स्थित बरगद का पुराना पेड़ भी पूरी तरह से ढह गया.
इसके अलावे अन्य क्षेत्रों में पेड़ गिरे है. कई जगहों पर घरों में पेड़ गिरने के कारण खपरैल मकान को नुकसान पहुंचा है. आंधी के कारण कई घरों के एस्बेस्टस के छप्पर भी उड़ गये हैं. पेड़ गिरने से कई जगहों पर जाम लगा हुआ है. पांच जगहों पर बिजली के पोल भी टूट कर गिर गये हैं. कई जगहों पर बिजली के तार टूट कर गिरे पड़े हैं. इससे खरसावां-कुचाई में बिजली की आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गयी है. करीब 12 हजार उपभोक्ताओं के घर पर बिजली गुल है. खरसावां व कुचाई में पूरी तरह से अंधेरा पसरा हुआ है. बुधवार को ही बिजली आपूर्ति सामान्य होने की बात कही जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




