नक्सलियों की टोह लेगा मानवरहित विमान

चाईबासा : नक्सलियों की तलाश में सारंडा, कोल्हान व पोड़हाट के जंगलों के ऊपर जल्द ही मानव रहित छोटे टोही विमान उड़ान भरेंगे. पुलिस व सीआरपीएफ इन टोही विमानों का इस्तेमाल से नक्सलियों के ठिकानों का पता लगायेगी. टोही विमान से नक्सली इनपुट मिलते ही क्षेत्र में मुआयना के लिए भेजा जायेगा. विमान अपने खास […]
चाईबासा : नक्सलियों की तलाश में सारंडा, कोल्हान व पोड़हाट के जंगलों के ऊपर जल्द ही मानव रहित छोटे टोही विमान उड़ान भरेंगे. पुलिस व सीआरपीएफ इन टोही विमानों का इस्तेमाल से नक्सलियों के ठिकानों का पता लगायेगी. टोही विमान से नक्सली इनपुट मिलते ही क्षेत्र में मुआयना के लिए भेजा जायेगा. विमान अपने खास कैमरों की मदद से जानकारी एकत्रित करेगा. इन्हीं सूचना के आधार पर फोर्स कार्रवाई करेगी.
इसके अलावा पश्चिम सिंहभूम में नक्सली हिंसा से निपटने के लिए सुरक्षा बल ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल करेंगे. इसके लिए नक्सल प्रभावित इलाके में तैनात सीआरपीएफ सहित अन्य पुलिस बलों को मंजूरी मिलने की सूचना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




