मामला: नाबालिग से दुष्कर्म कर गर्भवती करने का

Updated at : 16 May 2017 4:14 AM (IST)
विज्ञापन
मामला: नाबालिग से दुष्कर्म कर गर्भवती करने का

ट्रक व बाइक में सीधी टक्कर बीटेक के दो छात्र हुए घायल चाईबासा : सिकुरसाई गांव के पास घटी घटना घायल जयवर्द्धन आदित्यपुर व विनय गम्हरिया का है रहनेवाला कोल्हान विवि से लौटने के क्रम में हुआ हादसा प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा- तेज रफ्तार में थे बाइक सवार, ट्रक को पुलिस ने किया जब्त, चालक फरार […]

विज्ञापन

ट्रक व बाइक में सीधी टक्कर बीटेक के दो छात्र हुए घायल

चाईबासा : सिकुरसाई गांव के पास घटी घटना
घायल जयवर्द्धन आदित्यपुर व विनय गम्हरिया का है रहनेवाला
कोल्हान विवि से लौटने के क्रम में हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा- तेज रफ्तार में थे बाइक सवार, ट्रक को पुलिस ने किया जब्त, चालक फरार
चाईबासा : झींकपानी से जमशेदपुर जानेवाली बाइपास रोड में मुफस्सिल थाना अंतर्गत सिकुरसाई गांव के पास ट्रक व बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गयी. इससे बाइक सवार दो छात्र जयवर्द्धन पसार व विनय कुमार मिश्र घायल हो गये. घटना सोमवार की सुबह 11.45 बजे की है. जयवर्द्धन आदित्यपुर जबकि विनय गम्हरिया का रहने वाला है.दोनों कोल्हान विश्वविद्यालय में बीटेक के छात्र हैं. जानकारी के अनुसार दोनों छात्र जमशेदपुर से बाइक पर कोल्हान विश्वविद्यालय आये थे. काम कर वे दोनों बाइक से वापस जमशेदपुर लौट रहे थे. इसी क्रम में सिकुरसाई गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गयी.
टक्कर से छात्र विनय कुमार मिश्र का दाहिना पैर टूट गया जबकि जयवर्द्धन के दाहिना जांघ में गंभीर चोट लगी है. दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने एमजीएम जमशेदपुर रेफर कर दिया. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस पहुंची और ट्रक को जब्त कर ली. घटना के बाद से चालक फरार हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक पर सवार दोनों छात्र काफी तेज गति से गाड़ी चला रहे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola