कब और कहां देखें मुंबई बनाम कोलकाता का महामुकाबला? जानें लाइव टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

मुंबई बनाम कोलकाता, टीवी और मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव मुकाबला
MI vs KKR Live Streaming: आज MI vs KKR का महामुकाबला. जानें मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच कब, कहां और कैसे देखें लाइव. टीवी टेलीकास्ट और मोबाइल स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स यहां देखें.
MI vs KKR Live Streaming: आज यानी 29 मार्च को आईपीएल 2026 टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला है. आज का मुकाबला दो ऐसी टीमों के बीच है जिनका इतिहास बेहद शानदार रहा है, पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) और तीन बार खिताब जीत चुकी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR). एक तरफ हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई की टीम अपने घर में जीत के साथ सीजन का आगाज करना चाहेगी, तो दूसरी तरफ अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में कोलकाता की टीम उन्हें कड़ी चुनौती देने के लिए तैयार है. वानखेड़े की पिच हमेशा से रनों की बरसात के लिए जानी जाती है, ऐसे में फैंस को एक हाई स्कोरिंग मैच देखने की पूरी उम्मीद है. अगर आप भी इस कांटे की टक्कर का एक भी ओवर मिस नहीं करना चाहते, तो जानिए कि आप इस मैच का लाइव लुत्फ टीवी और मोबाइल पर कब और कैसे उठा सकते हैं.
MI vs KKR Live Telecast: कब और कहां देखें लाइव मैच?
अगर आप भी इस कांटे की टक्कर का एक भी ओवर मिस नहीं करना चाहते, तो नीचे दी गई डिटेल्स नोट कर लें
कब होगा MI vs KKR का मैच?
यह मैच आज, 29 मार्च 2026 (रविवार) को खेला जाएगा.
किस समय शुरू होगा मुकाबला?
टॉस: शाम 7:00 बजे
मैच: शाम 7:30 बजे
टीवी पर कहां देखें लाइव टेलीकास्ट? (Live Telecast on TV)
भारत में आईपीएल 2026 के ब्रॉडकास्ट राइट्स स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports) के पास हैं. आप स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी और दूसरे लोकल चैनलों पर मैच का लुत्फ उठा सकते हैं.
मोबाइल और लैपटॉप पर कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग? (Live Streaming Online)
डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar (जियो-हॉटस्टार) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
MI vs KKR फुल स्क्वाड (IPL 2026)
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) स्क्वाड
अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, मनीष पांडे, अंगकृष रघुवंशी, राहुल त्रिपाठी, फिन एलन, टिम सिफर्ट, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, रामनदीप सिंह, रोवमैन पॉवेल, कैमरून ग्रीन, रचिन रवींद्र, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक
मुंबई इंडियंस (MI) स्क्वाड
हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, नेहल वढेरा, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मार्कंडे, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय
ये भी पढ़ें: MI VS KKR: वानखेड़े में क्या बारिश बनेगी विलेन? जानें की पिच से किसको मिलेगी मदद
ये भी पढ़ें: IPL 2026: मुंबई इंडियंस के लिए खुशखबरी, जसप्रीत बुमराह टीम से जुड़े, KKR के खिलाफ दिखेंगे एक्शन में!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shubhra Laxmi
शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




