IPL 2026: मुंबई इंडियंस के लिए खुशखबरी, जसप्रीत बुमराह टीम से जुड़े, KKR के खिलाफ दिखेंगे एक्शन में!

Updated at : 28 Mar 2026 4:39 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2026 Mumbai Indians

जसप्रीत बुमराह की मुंबई इंडियंस में एंट्री

IPL 2026 Mumbai Indians: जसप्रीत बुमराह आखिरकार मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ गए हैं. उनकी वापसी से टीम की गेंदबाजी हुई और भी खतरनाक, जबकि KKR की टेंशन बढ़ गई है. जानिए बुमराह के आने से मुंबई के मैच का प्लान कैसे बदल गया है.

विज्ञापन

IPL 2026 Mumbai Indians: आईपीएल 2026 के बीच मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. गेंदबाज जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ गए हैं. बुमराह की वापसी से न सिर्फ मुंबई की गेंदबाजी मजबूत हुई है, बल्कि दूसरी टीमों की भी टेंशन बढ़ गई है. खासकर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए यह चिंता की बात है, क्योंकि आईपीएल के इस सीजन में मुंबई का पहला मुकाबला उन्हीं के साथ होना है.

बुमराह की वापसी से मुंबई को मिली राहत

IPL 2026 के प्रैक्टिस सेशन के दौरान पिछले कुछ दिनों से जसप्रीत बुमराह टीम के साथ नहीं थे, जिससे फैंस काफी परेशान थे. वे बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में थे, जहां उनके वर्कलोड को मॉनिटर किया जा रहा था. कई लोगों को डर था कि कहीं बुमराह चोटिल तो नहीं हैं, लेकिन अब साफ हो गया है कि वे पूरी तरह फिट हैं. बुमराह शुक्रवार शाम को मुंबई के टीम होटल पहुंच गए हैं और शनिवार को अपना पहला प्रैक्टिस सेशन भी करेंगे.

KKR के खिलाफ मैच में मचायेंगे तहलका

मुंबई इंडियंस अपना पहला मैच 29 मार्च (रविवार) को वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलेगी. बुमराह की मौजूदगी केकेआर के बल्लेबाजों के लिए किसी डरावने सपने से कम नहीं है. पिछले सीजन में बुमराह शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाए थे, जिसका खामियाजा मुंबई को भुगतना पड़ा था. लेकिन इस बार वे पहले ही मैच से कहर बरपाने के लिए तैयार हैं.

MI के खेमे से कुछ और बड़े अपडेट्स

जहां बुमराह की वापसी से मुंबई खुश है, वहीं दो विदेशी खिलाड़ियों ने टीम की थोड़ी टेंशन बढ़ा दी है. मिचेल सेंटनर और विल जैक्स अभी तक टीम के साथ नहीं जुड़े हैं. सेंटनर हाल ही में न्यूजीलैंड के लिए सीरीज खेल रहे थे, जबकि विल जैक्स निजी कारणों से फिलहाल टीम से बाहर हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि वे जल्द ही टीम का हिस्सा बनेंगे.

छठे खिताब पर होगी मुंबई की नजर

हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस इस बार अपना छठा आईपीएल खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. पिछले साल टीम टॉप-4 में तो पहुंची थी, लेकिन फाइनल तक का सफर तय नहीं कर पाई थी. अब बुमराह, सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों की मौजूदगी में मुंबई की टीम बेहद खतरनाक नजर आ रही है.

ये भी पढ़ें:IPL 2026: आज से क्रिकेट का महाकुंभ शुरू, कोहली समेत इन खिलाड़ियों पर नजरें

ये भी पढ़ेंIPL 2026: LSG के किस मूव से इंप्रेस हुए इरफान पठान, जानें लखनऊ की गेंदबाजी पर क्या कहा?

ये भी पढ़ेंPollard vs Bravo Viral Video: IPL से पहले ‘रिच अंकल’ और ‘चैंपियन’ आमने-सामने, वानखेड़े में मस्ती का वीडियो वायरल

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola