शिव मंदिर में गाय बांधने का विरोध करने पर युवक की पिटाई, कतरास थाने में शिकायत दर्ज

Updated:
विज्ञापन

कतरास में युवक की पिटाई करते लोग. फोटो: प्रभात खबर

Dhanbad News: धनबाद के कतरास में शिव मंदिर परिसर में गाय बांधने का विरोध करने पर युवक पर जानलेवा हमला हुआ. लोहे की रॉड और डंडों से मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

धनबाद से सुमन सिंह की रिपोर्ट

Dhanbad News: झारखंड के धनबाद जिले में कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद नंबर 16 में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. शिव मंदिर परिसर में गाय बांधने का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया. इस छोटी-सी बात को लेकर मोहल्ले के ही एक परिवार के आधा दर्जन लोगों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

मंदिर परिसर में गाय बांधने को लेकर टकराव

जानकारी के अनुसार, मंदिर परिसर में गाय बांधने को लेकर पहले कहासुनी हुई. पीड़ित युवक ने धार्मिक स्थल की गरिमा का हवाला देते हुए इसका विरोध किया. इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने संगठित होकर हमला कर दिया. देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि मारपीट की घटना हो गई.

लोहे की रॉड और डंडों से हमला

पीड़ित आकाश ने कतरास थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. उसने बताया कि राम स्वरूप धोबी, संतोष रजक, धीरज कुमार, साबो देवी, शिवम कुमार रजक और एक अन्य व्यक्ति ने उस पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला किया. इस हमले में आकाश का सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं.

पुरानी रंजिश का भी मामला

पीड़ित के अनुसार, आरोपियों के साथ पहले से ही विवाद चल रहा था. इस मामले की शिकायत उसने पहले भी की थी. माना जा रहा है कि पुरानी रंजिश के कारण ही मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में तनाव बढ़ गया है.

इलाके में तनाव, ग्रामीणों में आक्रोश

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है. ग्रामीणों ने आरोपी धीरज कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और सख्त कार्रवाई की मांग की है. वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

पुलिस जांच में जुटी, कार्रवाई जारी

कतरास थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. घटना में एक वाहन के क्षतिग्रस्त होने की भी जानकारी सामने आई है.

इसे भी पढ़ें: जीप ने मारी छोटे राजा की गाड़ी को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे विधायक के बॉडीगार्ड

शांति बनाए रखने की अपील

प्रशासन ने इलाके के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. साथ ही चेतावनी दी गई है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें: हरिहरगंज में अवैध स्टोन चिप्स माफिया की दादागिरी, सीओ-सीआई पर हमला, चार पर केस दर्ज

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola