बिना टिकट यात्रा पर रेलवे की कार्रवाई, 514 यात्रियों से वसूला 4.40 लाख जुर्माना

Updated:
विज्ञापन

टिकेट जांच करती महिला टीटीई

धनबाद मंडल में रेलवे ने बड़े पैमाने पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें 514 बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा गया. इन यात्रियों से कुल 4.40 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया. यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा.

विज्ञापन

धनबाद मंडल में गुरुवार को मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. सुनियोजित कार्यक्रम के तहत दिन-रात चले इस अभियान में बिना टिकट यात्रा करने वाले, उचित प्राधिकार के बिना यात्रा करने वाले और बिना बुक किये सामान के साथ यात्रा करने वाले कुल 514 यात्रियों को पकड़ा गया. इन यात्रियों से जुर्माने के रूप में 4,40,577 रुपये की राशि वसूली गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

स्टेशनों और ट्रेनों में हुई जांच

टिकट जांच टीमों ने धनबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों के साथ-साथ मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी जांच अभियान चलाया. अभियान के दौरान यात्रियों को उचित टिकट लेकर यात्रा करने की कड़ी हिदायत दी गयी. जांच के दौरान स्टेशनों के अनारक्षित टिकट काउंटरों पर यात्रियों की भीड़ भी देखी गयी.

नियमित जारी रहेगा टिकट जांच अभियान

धनबाद मंडल की ओर से लगातार टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है. अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे. मंडल ने यात्रियों से अपील की है कि वे उचित टिकट लेकर ही प्लेटफॉर्म पर प्रवेश करें और जिस श्रेणी का टिकट उनके पास है, उसी श्रेणी में यात्रा करें.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola