राखी की खरीदारी को लेकर पंचगढ़ी बाजार में बढ़ी रौनक, जाम से जूझे लोग

Updated:
विज्ञापन

राखी की खरीदारी के लिए बाजार में जुटी भीड़ | Prabhat Khabar Network

रक्षाबंधन के पर्व से पहले कतरास के पंचगढ़ी बाजार में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी. महंगाई के बावजूद लोगों के उत्साह में कमी नहीं दिखी, हालांकि बाजार में जाम की स्थिति बनी रही.

विज्ञापन

रक्षाबंधन से एक दिन पहले गुरुवार को कतरास कोयलांचल में राखी का बाजार पूरी तरह गुलजार रहा. 28 अगस्त को भाई-बहन के प्रेम का पर्व मनाए जाने को लेकर पंचगढ़ी बाजार में राखी खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. भीड़ बढ़ने के कारण बाजार की सड़कों पर कई बार जाम जैसी स्थिति बनी रही.

आपके शहर में

विज्ञापन

सड़क किनारे तक सजीं राखी की दुकानें

मुख्य बाजार से लेकर सड़क किनारे तक राखी की अस्थायी दुकानें सजी नजर आयीं. दुकानों पर सुबह से ही खरीदारों की भीड़ लगी रही. महंगाई का असर राखियों की कीमतों पर दिखा, लेकिन पर्व को लेकर लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं आयी.

डिजाइनर राखियों की अधिक मांग

दुकानदारों के अनुसार इस बार पारंपरिक राखियों के साथ डिजाइनर और बच्चों की पसंद वाली राखियों की मांग अधिक है. निरंकारी गिफ्ट हाउस के राजन माकन ने बताया कि एडी राखियां 200 से 500 रुपये तक बिक रही हैं.

इसके अलावा कश्मीरी, ब्रेसलेट, भैया-भाभी और बच्चों के लिए स्पाइडरमैन, डोरेमोन व माफिया डिजाइन वाली राखियों की भी अच्छी मांग रही. बाजार में खरीदारी को लेकर बढ़ी चहल-पहल से रक्षाबंधन का उत्साह साफ नजर आया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola