नाबालिग को भगाने के मामले में दो आरोपियों के घर चिपकाया इश्तेहार

विज्ञापन

फरार आरोपी के घर में इश्तेहार चिपकाती ओपी प्रभारी | Prabhat Khabar Network

नाबालिग को शादी की नीयत से भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने दो फरार आरोपियों के घरों पर इश्तेहार चिपकाया है. इस कार्रवाई से आरोपियों पर आत्मसमर्पण करने का दबाव बढ़ गया है. एक आरोपी पहले ही कोर्ट में सरेंडर कर चुका है.

विज्ञापन

एमपीएल ओपी क्षेत्र के भागाबांध गांव में नाबालिग को शादी की नीयत से भगाकर ले जाने के मामले में फरार दो आरोपियों के घर पुलिस ने गुरुवार को इश्तेहार चिपकाया. पुलिस की कार्रवाई के बाद फरार आरोपियों पर जल्द आत्मसमर्पण करने का दबाव बढ़ गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

21 जुलाई को दर्ज हुई थी प्राथमिकी

एमपीएल ओपी प्रभारी सुमन कुमारी ने बताया कि नाबालिग के पिता की लिखित शिकायत पर भागाबांध निवासी मिथुन दास, उदय साहनी और रोबीन साहनी के खिलाफ 21 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

एक आरोपी कर चुका है आत्मसमर्पण

ओपी प्रभारी के अनुसार, प्राथमिकी में नामजद आरोपी मिथुन दास पूर्व में ही न्यायालय में आत्मसमर्पण कर चुका है. वहीं उदय साहनी और रोबीन साहनी अभी फरार हैं. दोनों के घर गुरुवार को इश्तेहार चिपकाया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola