जीप ने मारी छोटे राजा की गाड़ी को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे विधायक के बॉडीगार्ड

घटना के बाद मौके पर जुटी समर्थकों की भीड़ और ऊपर इनसेट में क्षतिग्रस्त कार. फोटो: प्रभात खबर
Garhwa News: गढ़वा में विधायक अनंत प्रताप देव के काफिले की स्कॉर्ट गाड़ी को तेज रफ्तार जीप ने टक्कर मार दी. हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हुआ, लेकिन सुरक्षाकर्मी बाल-बाल बच गए. चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश जारी है. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.
गढ़वा से संदीप कुमार की रिपोर्ट
Garhwa News: झारखंड के गढ़वा जिले में शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया. श्री बंशीधर नगर-गढ़वा मुख्य मार्ग पर स्थित सीरियाटोंगर के पास भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव के काफिले में शामिल स्कॉर्ट गाड़ी को एक तेज रफ्तार कमांडर जीप ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में स्कॉर्ट वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि सभी सुरक्षाकर्मी सुरक्षित बच गए.
विधायक के काफिले को बनाया निशाना
जानकारी के अनुसार, विधायक अनंत प्रताप देव शनिवार दोपहर श्री बंशीधर नगर में हुए हालिया गोलीकांड में घायल उमेश मेहता का हालचाल जानने गढ़वा जा रहे थे. इसी दौरान सीरियाटोंगर के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार कमांडर जीप ने अचानक स्कॉर्ट गाड़ी को टक्कर मार दी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जीप रोंग साइड से आ रही थी और उसकी रफ्तार काफी तेज थी, जिससे टक्कर बेहद जोरदार हुई.
चालक की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना
हादसे के दौरान विधायक के चालक ने बेहद सूझबूझ और तत्परता दिखाई. उसने तुरंत वाहन को नियंत्रित किया, जिससे विधायक की मुख्य गाड़ी दुर्घटना की चपेट में आने से बच गई. अगर चालक ने समय पर नियंत्रण नहीं किया होता, तो यह हादसा और भी गंभीर हो सकता था. इस घटना के बाद कुछ देर के लिए घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
हादसे के बाद चालक फरार
टक्कर मारने के बाद कमांडर जीप का चालक मौके से फरार हो गया. घटना के बाद आसपास के लोगों ने स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन आरोपी चालक भागने में सफल रहा. पुलिस अब फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच की जा रही है.
इसे भी पढ़ें: Stone Pelting: रामनवमी की रात खूंटी के मुरहू में पत्थरबाजी, इलाके में तनाव
घटनास्थल पर जुटी समर्थकों की भीड़
घटना की खबर जैसे ही श्री बंशीधर नगर और आसपास के क्षेत्रों में फैली, बड़ी संख्या में विधायक के समर्थक और कार्यकर्ता घटनास्थल पर पहुंच गए. सभी ने सुरक्षाकर्मियों का हाल जाना और राहत की सांस ली कि कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई.
इसे भी पढ़ें: हजारीबाग के गदोखर में मुखिया के भाई की हत्या, दिपुगढ़ा में चाकू मारकर किया घायल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Kumarvishwat Sen
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










