राइस मिलों पर होगी कार्रवाई, रद्द होगा गैस एजेंसियों का लाइसेंस
Updated at : 14 May 2017 1:20 AM (IST)
विज्ञापन

उज्जवला के तहत गैस सिलिंडर बांटने की धीमी रफ्तार पर डीसी नाराज चाईबासा : उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने शनिवार को समाहरणालय सभागार में जिला आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक की. जिसमें, खाद्यान्न उठाव, आधार सीडिंग, आधार सत्यापन, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गैस सिलिंडर वितरण, दाल भात योजना, धान क्रय की उपायुक्त ने […]
विज्ञापन
उज्जवला के तहत गैस सिलिंडर बांटने की धीमी रफ्तार पर डीसी नाराज
चाईबासा : उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने शनिवार को समाहरणालय सभागार में जिला आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक की. जिसमें, खाद्यान्न उठाव, आधार सीडिंग, आधार सत्यापन, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गैस सिलिंडर वितरण, दाल भात योजना, धान क्रय की उपायुक्त ने समीक्षा की. जो राशन दुकानदारों ने अनाज का उठाव नहीं किया है, उन राशन डीलरों की आवंटन में कटौती करने का डीसी ने आदेश दिया. आवंटन में कटौती नहीं होने पर डीसी ने एमओ पर कार्रवाई करने का आदेश जिला आपूर्ति पदाधिकारी को दिया.
मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी पोड़ाहाट दिव्यांशु झा, सदर अनुमंडल पदाधिकारी दीपू कुमार, जगन्नाथपुर अनुमंडल पदाधिकारी इश्तियाक अहमद, डीएमएसएफसी मनीष लकड़ा आदि उपस्थित थे. अनाज उठाव प्रक्रिया नहीं बता पाये एमओ, होगा प्रशिक्षण: डीसी ने एमओ व एजीएम से अनाज उठाव प्रक्रिया पर सवाल पूछा. सभी एमओ समेत एजीएम सही प्रक्रिया नहीं बता सके. उपायुक्त ने ई-पॉश मशीन का प्रशिक्षण देने का आदेश दिया.
सभी राशन दुकानों पर बराबर संख्या में कार्डधारी रखने का आदेश दिया. इसके लिए डीसी ने एक सप्ताह का समय निर्धारित किया. किसी भी राशन दुकानदार के पास 600 से अधिक कार्डधारी नहीं होना चाहिए. आदिम जनजातियों के लिए मनोहरपुर से दिया जाने वाला अनाज अब नोवामुंडी से दिया जायेगा. क्योंकि नोवामुंडी में 92 कार्डधारी हैं जबकि मनोहरपुर में 7 कार्डधारी. डीसी ने एमओ के प्रशिक्षण के लिए कार्यशाला का आयोजन करने का आदेश दिया.
राइस मिलों व गैस एजेंसियों पर डीसी हुए नाराज, कार्रवाई का आदेश: प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत रेखा भारत गैस एजेंसी, हिन्दुस्तान गैस एजेंसी, सिंहदेव गैस एजेंसी तथा कृष्णा शिवा एजेंसी लाभुकों को गैस सिलिंडर देने में लापारवाही बरत रहे हैं. डीसी ने इन गैस एजेंसियों के कार्य पर असंतोष जताया. डीसी ने गैस एजेंसियों को चिह्नित कर एनओसी रद्द करने का आदेश जिला आपूर्ति पदाधिकारी को दिया. धान क्रय केंद्रों से धान की कुटाई के लिए राइस मिल अनाज का उठाव नहीं कर रहे हैं. डीसी ने ऐसे मिलों पर चिह्नित कर कार्रवाई करने का आदेश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




