बानासाई पुलिया के नीचे मिले दो केन बम

Updated at : 11 May 2017 6:06 AM (IST)
विज्ञापन
बानासाई पुलिया के नीचे मिले दो केन बम

चक्रधरपुर : कराईकेला थाना अंतर्गत बानासाई पुलिया के नीचे से बुधवार दोपहर दो केन बरामद किये गये. बम मिलने से इलाके में दहशत फैल गयी है. केन बम होने की गुप्त सूचना मिलने के बाद एएसपी अमन कुमार व थानाध्यक्ष गौतम कुमार बम निरोधक दस्ता समेत जवानों के साथ मौके पर पहुंचे. इसके बाद मेटल […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : कराईकेला थाना अंतर्गत बानासाई पुलिया के नीचे से बुधवार दोपहर दो केन बरामद किये गये. बम मिलने से इलाके में दहशत फैल गयी है. केन बम होने की गुप्त सूचना मिलने के बाद एएसपी अमन कुमार व थानाध्यक्ष गौतम कुमार बम निरोधक दस्ता समेत जवानों के साथ मौके पर पहुंचे. इसके बाद मेटल डिटेक्टर से सर्च के दौरान पुलिया के नीचे से दो केन बम बरामद किये गये. और बम होने की आशंका को देखते हुए आसपास के पूरे इलाके में भी सर्च किया गया.

जिस जगह पर बम मिला वह सुनसान इलाका है. उस मार्ग पर आवागमन भी कम होता है. माओवादियों ने उस पुलिया के नीचे केन बम क्यों रखा, इस बिंदु पर पुलिस गहराई से छानबीन कर रही है. केन बम को सही सलामत बरामद करने के लिए पुलिस दिन भर बानासाई पुलिया के पास जमी रही. एएसपी अमन कुमार ने बताया कि बम होने की सूचना के बाद पुलिस घटना स्थल पहुंची. उन्होंने कहा कि माओवादियों द्वारा किसी घटना को अंजाम देने के लिए केन बम को यहां छुपा कर रखा गया था. पुलिया के नीचे तार भी मिला है. बरामद दोनों केन बम का वजन करीब 12 किलो है. बम निरोधक दस्ता के माध्यम से दोनों केन बम को निष्क्रिय किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola