50 माइक्रोन से पतली पॉलीथीन बेचने पर नप करेगी कार्रवाई

Updated at : 09 May 2017 5:05 AM (IST)
विज्ञापन
50 माइक्रोन से पतली पॉलीथीन बेचने पर नप करेगी कार्रवाई

प्लास्टिक का उपयोग रोकने के लिए अभियान छेड़ेगा नगर पर्षद प्लास्टिक विक्रेताओं की सूची इकट्ठा कर रहा नगर पर्षद चक्रधरपुर : आधुनिक समाज में प्लास्टिक मानव-शत्रु के रूप में उभर रहा है. समाज में फैले आतंकवाद से तो छुटकारा पाया जा सकता है, लेकिन प्लास्टिक से छुटकारा पाना अत्यंत कठिन है, क्योंकि आज यह हमारे […]

विज्ञापन

प्लास्टिक का उपयोग रोकने के लिए अभियान छेड़ेगा नगर पर्षद

प्लास्टिक विक्रेताओं की सूची इकट्ठा कर रहा नगर पर्षद
चक्रधरपुर : आधुनिक समाज में प्लास्टिक मानव-शत्रु के रूप में उभर रहा है. समाज में फैले आतंकवाद से तो छुटकारा पाया जा सकता है, लेकिन प्लास्टिक से छुटकारा पाना अत्यंत कठिन है, क्योंकि आज यह हमारे दैनिक उपयोग की वस्तु बन गयी है.
गृहोपयोगी वस्तुओं से लेकर प्रत्येक क्षेत्र में प्लास्टिक का उपयोग हो रहा है.तमाम खूबियों वाला यही प्लास्टिक जब उपयोग के बाद फेंक दिया जाता है, तो यह अन्य कचरों की तरह आसानी से नष्ट नहीं होता. जितना अधिक प्लास्टिक का उपयोग हो रहा है समस्या उतनी ही जटिल होती जा रही है. चक्रधरपुर शहर के चारों ओर पड़े कूड़ेदान, नाली व अन्य स्थानों में प्लास्टिक ही प्लास्टिक नजर आ रही है. चक्रधरपुर नगर पर्षद शहर को प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाने तथा विक्रेताओं की सूची एकत्रित कर 50 माइक्रोन से कम मोटाई के प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी में जुट गयी है.
प्लास्टिक पर रोक लगाने के लिए चलेगा अभियान: कार्यपालक पदाधिकारी
चक्रधरपुर नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने कहा कि प्लास्टिक पर रोक लगाने के लिए व्यापक अभियान चलेगा. लोकल केबल टीवी, होर्डिंग, समाचार पत्र, पोस्टर, पंपलेट, हैंडबिल, रैली, सेमिनार आदि के माध्यम से प्लास्टिक के प्रतिबंध को लेकर प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक किया जायेगा. वैसे दुकानदार जो 50 माइक्रोन के प्लास्टिक का व्यापार करना चाहते हैं वे निबंधन करा कर 48000 हजार रुपये प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन शुल्क जमा करेंगे.
प्रतिबंध के बावजूद 50 माइक्रोन से कम मोटाई के प्लास्टिक उपयोग करते पकड़े जाने पर प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली 2016 के उल्लंघन के तहत नगर पर्षद कार्रवाई करेगी. उन्होंने कहा कि एक दो दिनों के अंदर पूरी प्लानिंग के तहत प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने का अभियान छेड़ा जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola