IPL 2026: रहाणे का अर्धशतक और एलेन का तूफान, हार्दिक के एक ओवर में कूटे 26 रन

Updated at : 29 Mar 2026 9:51 PM (IST)
विज्ञापन
Hardik Pandya Expensive Over

अजिंक्या राहणे और हार्दिक पंड्या, Pic- PTI

Hardik Pandya Expensive Over: आईपीएल 2026 के दूसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी की. कप्तान अजिंक्य रहाणे और फिन एलेन ने पहले विकेट के लिए 32 गेंदों में 69 रन जोड़े. इस दौरान दोनों ने हार्दिक पंड्या के एक ओवर में 26 रन बनाकर मुंबई को दबाव में डाल दिया.

विज्ञापन

Hardik Pandya Expensive Over: आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ बेहद शानदार खेल दिखाया है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी कोलकाता की टीम ने पावरप्ले के अंदर ही तेजी से रन बटोरे. कप्तान अजिंक्य रहाणे और सलामी बल्लेबाज फिन एलेन ने पहले विकेट के लिए केवल 32 गेंदों पर 69 रनों की मजबूत साझेदारी की.

मुंबई के खिलाफ KKR की सबसे तेज फिफ्टी

कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी पारी की शुरुआत बहुत तेज गति से की. रहाणे और एलेन ने मुंबई के आक्रमण को कोई मौका नहीं दिया. इस आक्रामक बल्लेबाजी के कारण कोलकाता ने मात्र 23 गेंदों यानी 3.5 ओवर में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. यह आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कोलकाता की अब तक की सबसे तेज फिफ्टी है.

हार्दिक पंड्या का सबसे महंगा ओवर

पारी का चौथा ओवर मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने फेंका, जो उनके लिए बहुत महंगा साबित हुआ. पहली गेंद पर रहाणे ने छक्का मारा और दूसरी गेंद पर भी एक और छक्का जड दिया. तीसरी गेंद पर लेग बाई से एक रन मिला. इसके बाद एलेन ने चौथी गेंद पर चौका लगाया. हार्दिक ने फिर एक वाइड फेंकी. ओवर की अंतिम दो गेंदों पर एलेन ने लगातार दो चौके मार दिए. इस तरह इस एक ही ओवर में कुल 26 रन बने.

फिन एलेन का शानदार प्रदर्शन

फिन एलेन ने अपनी टीम को एक ठोस आधार देने का काम किया. उन्होंने सिर्फ 17 गेंदों का सामना करते हुए 37 रन बनाए. अपनी इस छोटी लेकिन अहम पारी में उन्होंने छह चौके और दो छक्के लगाए. हालांकि, शार्दुल ठाकुर की एक अच्छी गेंद पर एलेन अपना विकेट गंवा बैठे. उनके आउट होने के बाद 69 के स्कोर पर केकेआर का पहला विकेट गिरा.

कप्तान अजिंक्य रहाणे की दमदार पारी

एलेन के आउट होने के बाद भी रहाणे ने रन बनाने की गति को कम नहीं होने दिया. उन्होंने 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. यह आईपीएल टूर्नामेंट में उनका 34वां अर्धशतक था. रहाणे ने कुल 40 गेंदें खेलीं और 67 रन बनाए. अपनी इस बेहतरीन पारी के दौरान उन्होंने तीन चौके और पांच छक्के भी लगाए.

ये भी पढ़ें-

IPL 2026: दो हफ्ते नहीं इतने दिन के लिए मैदान से बाहर रहेंगे धोनी, नहीं गए गुवाहाटी

CSK vs RR: एमएस धोनी के बाद सीएसके को एक और झटका, धाकड़ बल्लेबाज हुआ चोटिल

IPL 2026: जडेजा और संजू दिखेंगे आमने-सामने, जानें कैसा है RR vs CSK का हेड टू हेड रिकॉर्ड

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola