IPL 2026: जडेजा और संजू दिखेंगे आमने-सामने, जानें कैसा है RR vs CSK का हेड टू हेड रिकॉर्ड

संजू सैमसन और रवींद्र जडेजा, Pic- Social Media/X
IPL 2026, RR vs CSK: आईपीएल के 19वे सीजन में आज राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच गुवाहाटी में कडा मुकाबला खेला जाएगा. इस बार रवींद्र जडेजा राजस्थान और संजू सैमसन चेन्नई की तरफ से खेलते दिखेंगे. यहां जानिए दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड और मैच के अहम फैक्ट्स.
Highlights
IPL 2026, RR vs CSK: आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से हो चुकी है. इस टूर्नामेंट का तीसरा मैच राजस्थान रॉयल्स (RR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच होने वाला है. यह मुकाबला गुवाहाटी शहर के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैदान राजस्थान रॉयल्स का दूसरा होम ग्राउंड माना जाता है. क्रिकेट फैंस को इस मैच का बेसब्री से इंतजार है. इस बार दोनों टीमों के स्क्वाड में कई अहम बदलाव देखने को मिले है. ये बदलाव मैच के रोमांच को और बढाएंगे.
बड़े खिलाडियों ने बदली अपनी टीम
इस साल के आईपीएल में दो उलटफेर हुए है. रवींद्र जडेजा अब तक चेन्नई सुपर किंग्स की पहचान माने जाते थे. उन्होंने चेन्नई के लिए कई मैच जीते है. लेकिन इस बार वह राजस्थान रॉयल्स की जर्सी में मैदान पर उतरेंगे. इसके साथ ही दूसरा बडा नाम संजू सैमसन का है. संजू पिछले साल तक राजस्थान टीम की कप्तानी कर रहे थे. अब वह चेन्नई सुपर किंग्स के खेमे में शामिल हो गए है. इन दोनों खिलाडियों का अपनी पुरानी टीमों के खिलाफ खेलना इस मुकाबले का सबसे बडा आकर्षण है. फैंस की निगाहे इन दोनों पर टिकी रहेंगी.
RR vs CSK हेड टू हेड रिकॉर्ड
आईपीएल इतिहास में जब भी राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स आमने सामने आते है तो मुकाबला काफी कडा होता है. दोनों टीमों के बीच अब तक आईपीएल में कुल 31 मैच खेले गए है. इन आकडों को देखे तो चेन्नई की टीम मामूली रूप से आगे है. चेन्नई सुपर किंग्स ने 16 मुकाबलों में जीत हासिल की है. वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम भी ज्यादा पीछे नहीं है. राजस्थान ने 15 मैचों में चेन्नई को मात दी है. जीत का अंतर दोनों के बीच बहुत कम है.
| हेड टू हेड रिकार्ड्स | मैच और नतीजे |
| कुल खेले गए मैच | 31 |
| चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने जीते | 16 |
| राजस्थान रॉयल्स (RR) ने जीते | 15 |
चेन्नई के निशाने पर बेंगलुरु का रिकॉर्ड
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड फिलहाल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास है. बेंगलुरु ने राजस्थान को अब तक कुल 17 मैचों में हराया है. ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स के पास एक नया इतिहास रचने का मौका है. अगर चेन्नई की टीम इस मैच में राजस्थान को हराने में कामयाब हो जाती है. तो वह बेंगलुरु के इस रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगी. यह बात चेन्नई टीम का उत्साह बढाने के लिए काफी है.
पिछले मुकाबलों में राजस्थान का पलड़ा भारी
भले ही कुल रिकॉर्ड में चेन्नई आगे हो लेकिन हाल के सालों में राजस्थान ने शानदार खेल दिखाया है. पिछले 10 मैचों के रिकॉर्ड पर नजर डाले तो राजस्थान रॉयल्स का दबदबा साफ दिखाई देता है. राजस्थान ने पिछले 10 में से 8 मैच जीते है. जबकि चेन्नई सिर्फ 2 मैच ही जीत पाई है. आईपीएल 2025 में भी इन दोनों का दो बार आमना सामना हुआ था. दोनों ही बार राजस्थान ने जीत दर्ज की थी. पिछले साल गुवाहाटी के इसी मैदान पर हुए मैच में भी राजस्थान ने चेन्नई को 6 रन से हराया था. यह मैदान राजस्थान को काफी रास आता है.
ये भी पढ़ें-
IPL 2026: KKR के खिलाफ MI के लिए 3 खिलाड़ियों का डेब्यू, दो विदेशी
IPL 2026: मुंबई ने जीता टॉस, KKR की पहले बैटिंग, दोनों टीम से 6 खिलाड़ियों का डेब्यू
Video: ये तो नई मुर्गी है, वीरेंद्र सहवाग ने कमेंट्री में ली अश्विन की चुटकी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar Varshney
आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




