IPL 2026: दो हफ्ते नहीं इतने दिन के लिए मैदान से बाहर रहेंगे धोनी, नहीं गए गुवाहाटी

Updated at : 29 Mar 2026 9:12 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2026 MS Dhoni Injured

एमएस धोनी, Pic- Instagram/Chennai Super Kings

MS Dhoni Injured: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मैच 30 मार्च को है. लेकिन इससे पहले पूर्व कप्तान एमएस धोनी पिंडली की चोट के कारण शुरुआती 6 मैचों से बाहर हो गए हैं. धोनी इलाज के कारण गुवाहाटी नहीं गए हैं. अब उनकी जगह संजू सैमसन विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालते दिखेंगे.

विज्ञापन

MS Dhoni Injured: IPL के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च को हो चुकी है. चेन्नई सुपर किंग्स अपना पहला मुकाबला 30 मार्च को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी. यह मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होगा. इस मुकाबले से पहले चेन्नई को झटका लगा है. एमएस धोनी पिंडली की चोट के कारण शुरुआती मैचों से बाहर हो गए हैं. पहले जानकारी मिली थी कि वह दो हफ्ते बाहर रहेंगे. लेकिन अब नए अपडेट के अनुसार उनकी रिकवरी में तीन हफ्ते तक का समय लग सकता है.

करीब 6 मैचों से बाहर रह सकते हैं धोनी

चेन्नई टीम के आधिकारिक बयान के अनुसार धोनी का इलाज चल रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अप्रैल के आखिरी हफ्ते से पहले धोनी के मैदान पर लौटने की उम्मीद काफी कम है. इसका सीधा मतलब है कि धोनी आईपीएल के इस सीजन में कम से कम शुरुआती 6 मुकाबले नहीं खेल पाएंगे. चेन्नई के एक सीनियर अधिकारी ने भी माना है कि धोनी का बाहर होना टीम के लिए एक बड़ा नुकसान है. उम्र बढ़ने के साथ फिटनेस बनाए रखना उनके लिए मुश्किल होता जा रहा है.

पहले मैच के लिए गुवाहाटी नहीं गए धोनी

चेन्नई की टीम अपना पहला मैच खेलने के लिए गुवाहाटी पहुंच चुकी है. लेकिन एमएस धोनी टीम के खिलाड़ियों के साथ गुवाहाटी नहीं गए हैं. सूत्रों के अनुसार धोनी इस समय आराम करना चाहते हैं ताकि वह जल्दी ठीक हो सकें. इसलिए वह अभी चेन्नई में ही मौजूद हैं और अपना रिहैबिलिटेशन पूरा कर रहे हैं. सबकी निगाहे इस बात पर टिकी हैं कि वह पूरी तरह फिट होकर मैदान पर कब वापसी करते हैं.

16 साल में पहली बार बिना धोनी-रैना के उतरेगी टीम

धोनी का टीम में ना होना चेन्नई के लिए एक बड़ी चुनौती साबित होने वाला है. आईपीएल के पूरे इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब चेन्नई की प्लेइंग इलेवन में एमएस धोनी या सुरेश रैना में से कोई भी खिलाड़ी मौजूद नहीं होगा. बीते 16 सीजन में हर मैच में इन दोनों में से कोई एक खिलाड़ी मैदान पर जरूर उतरा है. धोनी का अनुभव टीम के लिए हमेशा काम आता है, इसलिए शुरुआती मैचों में टीम को उनके बिना संघर्ष करना पड़ सकता है.

सैमसन के कंधो पर विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी

धोनी के मैदान पर ना होने से विकेट के पीछे की जिम्मेदारी अब संजू सैमसन के पास होगी. चेन्नई ने इस सीजन के लिए संजू को राजस्थान रॉयल्स से 18 करोड़ रुपये में ट्रेड करके अपनी टीम का हिस्सा बनाया था. चेन्नई के सीईओ काशी विश्वनाथन ने पहले ही इस बात के संकेत दे दिए थे कि धोनी शायद सारे मैच नहीं खेल पाएंगे. इसी वजह से संजू को मुख्य विकेटकीपर के रूप में टीम से जोड़ा गया था. अब शुरुआती मुकाबलों में संजू पर अच्छा प्रदर्शन करने का पूरा दबाव होगा.

ये भी पढ़ें-

IPL 2026: जडेजा और संजू दिखेंगे आमने-सामने, जानें कैसा है RR vs CSK का हेड टू हेड रिकॉर्ड

Video: ये तो नई मुर्गी है, वीरेंद्र सहवाग ने कमेंट्री में ली अश्विन की चुटकी

IPL 2026: KKR के खिलाफ MI के लिए 3 खिलाड़ियों का डेब्यू, दो विदेशी

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola