MI vs KKR: मुंबई इंडियंस के खिलाफ केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बनाया खास रिकॉर्ड
Published by : AmleshNandan Sinha Updated At : 29 Mar 2026 9:55 PM
बैटिंग करते केकेआर के कप्तान आजिंक्य रहाणे
MI vs KKR: अजिंक्य रहाणे ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ KKR के IPL 2026 के पहले मैच में 40 गेंदों पर 67 रन बनाए, और MI के खिलाफ KKR के कप्तान के तौर पर सर्वाधिक स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.
MI vs KKR: अजिंक्या रहाणे ने कोलकाता नाइट राइडर्स को वैसी ही शानदार शुरुआत दी, जैसा हर कप्तान का सपना होता है. उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 40 गेंदों में 67 रन बनाकर इतिहास रच दिया. अब तक केकेआर के किसी भी कप्तान ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ इतना बड़ा स्कोर दर्ज नहीं किया है. 167.50 के स्ट्राइक रेट से खेली गई रहाने की इस पारी में चार चौके और छह छक्के शामिल थे. इस पारी ने गौतम गंभीर के 2016 में मुंबई के खिलाफ केकेआर के कप्तान के रूप में बनाए गए 64 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया.
पीटरसन ने की रहाने की तारीफ
रहाने की इस पारी के बाद इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन अपनी भावनाओं को रोक नहीं पाए. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘मुझे हमेशा से रहाणे को बल्लेबाजी करते देखना पसंद है.’ यह सोशल मीडिया पोस्ट रहाने की पारी के अनुरूप ही थी. रहाणे ने न केवल तेजी से रन बनाए, बल्कि उन्होंने जिस नियंत्रण के साथ रन बनाए, वही चीज लंबे समय से अन्य क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा रहेगी. आईपीएल 2026 के अपने पहले मैच में केकेआर टीम संतुलन और चोटों को लेकर सवालों के घेरे में थी, लेकिन उनके कप्तान ने पहले ही ओवर में ट्रेंट बोल्ट पर हमला बोलकर और फिर चौथे ओवर में हार्दिक पांड्या पर 26 रन बनाकर दबाव बनाया और इन सवालों का जवाब दे दिया.
पावर प्ले में ही केकेआर ने बना डाते 78 रन
पावरप्ले खत्म होने तक केकेआर ने 78/1 का स्कोर बना लिया. आईपीएल इतिहास में मुंबई के खिलाफ पावरप्ले में यह केकेआर का सबसे बड़ा स्कोर है, जिसमें रहाणे की अहम भूमिका रही. यह पारी सिर्फ देखने में ही सुंदर नहीं थी, बल्कि इससे कहीं अधिक मायने रखती थी. जसप्रीत बुमराह और बोल्ट जैसे गेंदबाजों से भरी गेंदबाजी के सामने रहाणे ने लय बनाए रखी और वह भी बिना अपना संतुलन या नियंत्रण खोए. यह उनकी एक यादगार पारी बन गई. केकेआर ने एमआई को 221 रनों का लक्ष्य दिया.
रहाणे पर रहता है इस बात का दबाव
रहाणे को अक्सर इस बात को लेकर शंकाओं का सामना करना पड़ता रहा है कि क्या वह आधुनिक टी20 की गति को बनाए रख पाएंगे. रविवार की रात उन्होंने इसका सबसे सटीक जवाब दिया. मुंबई इंडियंस के खिलाफ केकेआर के कप्तान के रूप में उन्होंने इतिहास रचा. उन्होंने शानदार अंदाज में ऐसा किया और इस प्रक्रिया में खेल के सबसे बड़े आलोचकों में से एक पीटरसन से तारीफ हासिल की.
ये भी पढ़ें…
कोहली की एक सलाह और पडिक्कल ने उड़ा दिया गर्दा, RCB के बैटर ने खुद किया खुलासा
Virat Kohli में अब भी काफी दम, उन्हें टेस्ट टीम का कप्तान बनाओ, BCCI को मिली सलाह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










