रनिंग स्टॉफ ने भूखे पेट चलायी ट्रेन

Updated at : 26 Apr 2017 6:22 AM (IST)
विज्ञापन
रनिंग स्टॉफ ने भूखे पेट चलायी ट्रेन

सीकेपी रेल मंडल. ट्रेन चालक व गार्डों की दो दिवसीय भूख हड़ताल शुरू सिग्नल तोड़ने पर नुकसान का आंकलन कर हो दंड निर्धारण चक्रधरपुर : रेलवे रनिंग विभाग के कर्मचारी (ट्रेन चालक व गार्ड) ने मंगलवार सुबह से लेकर 36 घंटे तक भूखे पेट ट्रेन चलाने की घोषणा की. इस दौरान रनिंग विभाग के जो […]

विज्ञापन

सीकेपी रेल मंडल. ट्रेन चालक व गार्डों की दो दिवसीय भूख हड़ताल शुरू

सिग्नल तोड़ने पर नुकसान का आंकलन कर हो दंड निर्धारण
चक्रधरपुर : रेलवे रनिंग विभाग के कर्मचारी (ट्रेन चालक व गार्ड) ने मंगलवार सुबह से लेकर 36 घंटे तक भूखे पेट ट्रेन चलाने की घोषणा की. इस दौरान रनिंग विभाग के जो कर्मचारी ऑन ड्यूटी नहीं थे. वैसे कर्मचारियों ने भी खाना नहीं खाया.
चक्रधरपुर मंडल रेल कार्यालय परिसर में ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टॉफ एसोसिएशन एवं ऑल इंडिया गार्ड काउंसिल के तत्वावधान में सैकड़ों ट्रेन चालक व गार्डों ने दो दिवसीय भूख हड़ताल शुरू की है. यह हड़ताल 26 अप्रैल शाम आठ बजे तक जारी रहेगा.
भूख हड़ताल मंडल सचिव जे मंडल के नेतृत्व में किया जा रहा है. मौके पर एआइएलआरएस चक्रधरपुर मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष आरएन सिंह ने कहा कि रेल मंत्रालय व रेलवे बोर्ड के उच्चाधिकारियों के उदासीनता और कार्यवाही से असंतोष के कारण आज हमें भूख हड़ताल करना पड़ रहा है. श्री सिंह ने डॉ विवेक देबराय कमेटी की रिपोर्ट को निरस्त करने और सभी रेलकर्मचारियों के समान रनिंग कर्मचारियों को भी 14.29 प्रतिशत की वेतन वृद्धि करने की मांग की.
उन्होंने कहा कि चालक शांतिपूर्वक व अनुशासित ढंग से ट्रेनों का परिचालन का काम करते हैं. श्री सिंह ने कहा कि लाल सिग्नल पास करने पर ट्रेन चालक को नौकरी से निकाल दिया जाता है. जबकि रेलवे की तमाम समितियों ने लाल सिग्नल पास हो जाने की दशा में होने वाले नुकसान के आधार पर सजा देने का जिक्र किया है. लेकिन रेलवे सभी मामलों में नौकरी से बर्खास्त कर देती है.
उन्होंने कहा कि आपराधिक मामलों में भी आइपीसी धारा के तहत अलग-अलग सजा का प्रावधान है. परंतु लाल सिग्नल पास हो जाने पर सीधे नौकरी से निकाल दिया जाता है. उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि सिग्नल तोड़ने पर उससे हुये नुकसान का आंकलन करके ही दंडित करें. मौके पर मंडल सचिव जे मंडल, कार्यकारी अध्यक्ष आरएन सिंह, शाखा सचिव एमके रजक, मनिष कुमार, एसके जेना, अमित विकाश, एनएन सिंह, बी मिश्रा, पीके बोस, एसके जेना, एआइआरएफ केंद्रीय सदस्य शिवजी शर्मा समेत चक्रधरपुर रेल मंडल के टाटा, डांगुवापोसी, राउरकेला के कार्यकर्त्ता मौजूद थे.
रनिंग रूम में नहीं बना भोजन
लोको रनिंग स्टॉफ व गार्ड काउंसिल की भूख हड़ताल होने के कारण चक्रधरपुर रेल मंडल के सभी रनिंगरुम में भोजन व खाद्य पदार्थ नहीं बनाया गया. भूख हड़ताल स्थल से ट्रेन चालक व गार्ड टीओ होने पर कार्य पर गये और विभिन्न गाड़ियों से चक्रधरपुर पहुंचने वाले ट्रेन चालक हड़ताल में शामिल होता रहे.
टाटानगर में 350 कर्मियों का खाना बर्बाद
रनिंग कर्मचारियों के भूख हड़ताल पर जाने के कारण टाटानगर लोको ट्रेनिंग सेंटर में मौजूद एक भी प्रशिक्षु ने खाना नहीं खाया. जिस वजह से करीब 350 रेलकर्मी का खाना बर्बाद हो गया. हालांकि सूत्रों का कहना है कि इस भूख हड़ताल के बारे में विभाग को पूर्व में सूचना दे दिया गया था.
लोको रनिंग स्टॉफ व गार्ड काउंसिल की मांगें
रेल के डिब्बे, ट्रैक, खराब सांकेतिक व्यवस्था में सुधार करने
रेल में सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखकर कार्यप्रणाली तैयार करने
अमानवीय ढंग से कार्य का निष्पादन व लोकोमोटिव की खराब स्थिति में सुधार करने
सेफ्टी कमेटी के बिंदुओं का अनुपालन करने
रनिंग कर्मचारी को सप्ताहिक विश्राम देने
सिग्नल पासिंग एट डेंजर (स्पार्ड) मामले में रनिंग कर्मचारियों को बर्खास्त नहीं करने
रनिंग एलाउंस कमेटी 1980 द्वारा प्रस्तावित रनिंग भत्ते का निष्पादन करने
रेल गाड़ियों का परिचालन बगैर गार्ड के नहीं कराने
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola