बड़बिल में डंपर पलटने से हुई हेल्पर की मौत

बड़बिल : बामबारी थाना क्षेत्र के एमजी मोहंती माइंस सड़क स्थित हेशाबेडा चौक पर लौह अयस्क से भरी डंपर पलटने से डंपर पर सवार हेल्पर की मौत हो गयी. घटना 25 मई की मध्यरात्रि की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार रुगुड़ी थाना क्षेत्र के नुवागांव स्थित के जेएस अहुलवालिया की नुवागांव लौह खनिज […]
बड़बिल : बामबारी थाना क्षेत्र के एमजी मोहंती माइंस सड़क स्थित हेशाबेडा चौक पर लौह अयस्क से भरी डंपर पलटने से डंपर पर सवार हेल्पर की मौत हो गयी. घटना 25 मई की मध्यरात्रि की बताई जा रही है.
जानकारी के अनुसार रुगुड़ी थाना क्षेत्र के नुवागांव स्थित के जेएस अहुलवालिया की नुवागांव लौह खनिज से डंपर संख्या ओआर 09 एच 8630 लौह अयस्क फाइंस लाद कर बांसपानी रेलवे साइडिंग आ रही थी.
डंपर की रफ्तार काफी तेज होने के कारण ड्राइवर एमजी मोहंती माइंस सड़क स्थित हेशाबेड़ा चौक के मोड़ पर नियंत्रण नहीं रख पाया और डंपर पलट गयी. दुर्घटना में डंपर पर सवार कुल्हो बरपदा निवासी डंपर हेल्पर गडाई मुंडा (27) गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे गंभीर रूप में जोड़ा सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










