हुड़दंगियों पर होगी कार्रवाई

Updated at : 07 Mar 2017 4:32 AM (IST)
विज्ञापन
हुड़दंगियों पर होगी कार्रवाई

होली को लेकर थाना में शांति समिति की बैठक, थाना प्रभारी ने कहा चक्रधरपुर : होली को शांति व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिये चक्रधरपुर थाना परिसर में सोमवार को शांति समिति की बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी गोपीनाथ तिवारी की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में शांति समिति के […]

विज्ञापन

होली को लेकर थाना में शांति समिति की बैठक, थाना प्रभारी ने कहा

चक्रधरपुर : होली को शांति व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिये चक्रधरपुर थाना परिसर में सोमवार को शांति समिति की बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी गोपीनाथ तिवारी की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने होली के मद्देनजर साफ-सफाई, अवैध शराब पर रोक लगाने, होलिका दहन स्थल पर एवं होली के दिन पुलिस बल तैनात करने व शहर के चारों ओर गस्ती लगाने की मांग की . शांति समिति के सदस्यों ने कहा कि होली के दिन नशे में युवक टोली बना कर भ्रमण करते हैं. इस दौरान मारपीट की घटना घटती है. अप्रिय घटना की रोकथान के लिये सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करने की बात कही गयी. सभी समस्याओं को सुनने के पश्चात थाना प्रभारी श्री तिवारी ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया जायेगा.
थाना क्षेत्र के लोगों को किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना मिलती है, तो तत्काल पुलिस को सूचित करे. होलिका दहन की रात से गस्ती अभियान तेज रहेगा. अवैध रूप से शराब बेचने वालों पर कार्रवाई की जायेगी. मौके पर मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक षाड़ंगी, संजय पासवान, दिनेश जेना, शंभू साव, संजय केरकेट्टा, प्रवीर प्रमाणिक, अरून साव, विनय बर्मन, करन महतो, अनवर खान, आरके मिश्रा समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola