महिला दिवस पर सृजन महिला विकास मंच का कार्यक्रम 9 को

चक्रधरपुर : सृजन महिला विकास मंच की ओर से 9 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन किया जायेगा. यह समारोह डायन प्रथा, उसकी स्थिति एवं विश्लेषण एवं पहल विषय पर आयोजित होगा. उक्त विषय पर चर्चा व परिचर्चा होगी. भारत भवन मैदान में सुबह 10 बजे से समारोह का आयोजन किया जायेगा. समारोह […]
चक्रधरपुर : सृजन महिला विकास मंच की ओर से 9 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन किया जायेगा. यह समारोह डायन प्रथा, उसकी स्थिति एवं विश्लेषण एवं पहल विषय पर आयोजित होगा. उक्त विषय पर चर्चा व परिचर्चा होगी. भारत भवन मैदान में सुबह 10 बजे से समारोह का आयोजन किया जायेगा.
समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बाल संरक्षण आयोग झारखंड सरकार की अध्यक्ष आरती कुजूर एवं विशिष्ट अतिथि विधायक जोबा माझी तथा पश्चिमी सिंहभूम जिला परिषद अध्यक्षा लालमुनी पूर्ति होंगी. समारोह में किशोरी समूह, सृजन महिला विकास मंच की सचिव नरगिस खातून, मूक बधिर स्कूल चाईबासा की आशा किरण, उपाक्ष्यक्ष जिला परिषद चांदमुनी बलमुचु, महिला थाना चाईबासा की श्रीमती सेब्रिया, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी इंदु प्रभा खलखो, छाया बालिका गृह चाईबासा, सिविल सर्जन डॉ हिमांशु मुशन, जिला परिषद सदस्य लाल मुनी पुर्ति, राज्य कार्यक्रम समन्वयक रेशमा सिंह आदि समारोह में हिस्सा लेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




