खड़ी सवारी गाड़ी से टकरायी बाइक

जगन्नाथपुर-जैंतगढ़ मार्ग के तोंड़ागहातु मोड़ पर हुआ हादसा जगन्नाथपुर : जगन्नाथपुर-जैंतगढ़ मार्ग के तोंड़ागहातु मोड़ पर खड़ी सवारी गाड़ी को सामने से टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रुपये घायल हो गये. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गये. घटना रविवार दोपहर करीब दो बजे की बतायी जा […]
जगन्नाथपुर-जैंतगढ़ मार्ग के तोंड़ागहातु मोड़ पर हुआ हादसा
जगन्नाथपुर : जगन्नाथपुर-जैंतगढ़ मार्ग के तोंड़ागहातु मोड़ पर खड़ी सवारी गाड़ी को सामने से टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रुपये घायल हो गये. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गये. घटना रविवार दोपहर करीब दो बजे की बतायी जा रही है. घायलों को जगन्नाथपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां से दोनों को सदर अस्पताल भेज दिया गया. सवारी गाड़ी के मालिक सह चालक दामु हेंब्रम ने बताया कि वह परीक्षार्थियों को लेने चाईबासा से तोड़ांगहातु आया हुआ था. यहां पर सड़क किनारे वह अपनी गाड़ी (जेएच-06ए -6820) खड़ी कर परीक्षार्थियों के आने का इंतजार कर रहा था.
इस दौरान नंबर की एक तेज रफ्तार बाइक ने गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक नुरदा निवासी जुमेल चातार एवं बाइक में पीछे बैठा उसका दोस्त गोपाल तिरिया गंभीर रूप से घायल हो गये. जुमेल का एक हाथ व एक पांव टूट गया है, जबकि गोपाल तिरिया का एक पांव टूट गया है. जुमेल चातार माघे पर्व मनाने के लिए तोड़ांगहातु आया था. घटना की जानकारी मिलते ही एसआइ अवधेश कुमार यादव व दमोदर प्रसाद यादव अपने दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाये थे. पुलिस दुर्घटना का मामला दर्ज कर दोनों दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को जब्त कर ली है.
सदर अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




