आमने-सामने हुए दुलाल-जेबी तुबिद

आनंदपुर : भुइयां समाज के केंद्रीय अध्यक्ष दुलाल भुइयां ने अपने संबोधन के दौरान रघुवर सरकार को बिहार की तरह झारखंड में शराब बंदी करने, सीएनटी,एसपीटी संशोधन बिल द्वारा आदिवासियों की जमीन छिनने का आरोप लगाया. इसके जवाब में भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री पूर्ण रूप से शराब बंदी के पक्ष में हैं. पूव […]
आनंदपुर : भुइयां समाज के केंद्रीय अध्यक्ष दुलाल भुइयां ने अपने संबोधन के दौरान रघुवर सरकार को बिहार की तरह झारखंड में शराब बंदी करने, सीएनटी,एसपीटी संशोधन बिल द्वारा आदिवासियों की जमीन छिनने का आरोप लगाया.
इसके जवाब में भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री पूर्ण रूप से शराब बंदी के पक्ष में हैं. पूव में शराब दुकान शहरों में होने के बावजूद गांव की परचून की दुकान पर शराब मिल जाती थी अब ऐसा नहीं होगा. सीएनटी, एसपीटी के नाम पर विरोधी पार्टी सरकार को बदनाम करने की साजिश कर रही है. सरकार ने मात्र तीन जगह संशोधन किया गया है, जो आदिवासी-मूलवासियों के हक में है. मुख्यमंत्री ने स्थानीय नीति लागू कर काफी साहसिक काम किया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने महिला स्वंय सहायता समूहों, सखी-सहेली को ढाई लाख रुपये अनुदान देकर महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा दिया है.
समाज के लोगों को चिह्नित करें : जेबी तुबिद
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रवक्ता जेबी तुबिद ने कहा कि जिन लोगों के लिये समाज द्वारा मांग की जा रही है, उन्हें समाज द्वारा ही चिह्नित करना होगा. नहीं तो भुइयां जाति के उपजाति के नाम पर अन्य जाति के लोग इसका लाभ लेंगे.भाजपा को बहुमत मिला है, तो भाजपा भी आपके उम्मीदों पर खरा उतरेगी तथा समाज के लोगों को उनका
हक मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




