नव पदस्थापित अवर निरीक्षकों ने सीखे अनुसंधान के गुर

Updated at : 06 Mar 2017 5:46 AM (IST)
विज्ञापन
नव पदस्थापित अवर निरीक्षकों ने सीखे अनुसंधान के गुर

सीकेपी थाना परिसर में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन चक्रधरपुर : चक्रधरपुर अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न थानों में नव पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षकों को सीकेपी थाना परिसर में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. करीब 35 नव पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षकों को सुबह साढ़े दस बजे से साढ़े पांच बजे तक सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी […]

विज्ञापन

सीकेपी थाना परिसर में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न थानों में नव पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षकों को सीकेपी थाना परिसर में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. करीब 35 नव पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षकों को सुबह साढ़े दस बजे से साढ़े पांच बजे तक सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमन कुमार, चक्रधरपुर पुलिस निरीक्षक अंजनी कुमार, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी गोपीनाथ तिवारी, लोक अभियोजक अरूण कुमार ने बारी-बारी से थाना में अनुसंधान व कांड दैनिकी की गुणवत्ता में सुधार लाने एवं सिरिस्ता कार्यों की जानकारी दी गयी. सुबह साढ़े दस से ग्यारह बजे तक सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री कुमार ने विभिन्न मामलों को कांड अनुसंधान के बारे में जानकारी दी.

वहीं पुलिस निरीक्षक अंजनी कुमार ने ग्यारह से साढ़े बारह बजे तक सिरिस्ता कार्य संबंधी जानकारी दी. 12:45 से 2:15 बजे तक थाना प्रभारी श्री तिवारी ने कांड दैनिकी की गुणवत्ता में सुधार लाने से संबंधित जानकारी दिये. 2:30 से 3:00 बजे तक लोक अभियोजक अरूण कुमार द्वारा न्यायालय संबंधित जानकारी तथा कानूनी दृष्टीकोण से कांड दैनिकी की गुणवत्ता से संबंधित जानकारी दी. तीन से साढ़े तीन बजे तक नव पदस्थापित अवर निरीक्षकों से अधिकारियों ने प्रशिक्षण से संबंधित बातों की जानकारी ली. दिन भर चली इस प्रशिक्षण शिविर में बंदगांव, टेबो, कराईकेला, सोनुवा, गुदड़ी, गोईलकेरा, मनोहरपुर, टोकलो आदि के सहायक अवर निरीक्षकों ने भाग लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola