राह से भटके युवा करें सरेंडर

Updated at : 05 Mar 2017 1:57 AM (IST)
विज्ञापन
राह से भटके युवा करें सरेंडर

सोनुवा में प्रखंड कार्यालय का सीएम रघुवर दास ने किया उदघाटन, कहा सरेंडर नहीं करने पर खोज कर मार िगराये जायेंगे नक्सली चाईबासा : नक्सलियों के नाम पर कुछ लोग लेवी वसूल रहे हैं. वैसे लोगों को बख्शा नहीं जायेगा. उक्त बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शनिवार को सोनुवा में कही. वे सोनुवा व हाटगम्हरिया […]

विज्ञापन

सोनुवा में प्रखंड कार्यालय का सीएम रघुवर दास ने किया उदघाटन, कहा

सरेंडर नहीं करने पर खोज कर मार िगराये जायेंगे नक्सली
चाईबासा : नक्सलियों के नाम पर कुछ लोग लेवी वसूल रहे हैं. वैसे लोगों को बख्शा नहीं जायेगा. उक्त बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शनिवार को सोनुवा में कही. वे सोनुवा व हाटगम्हरिया प्रखंड कार्यालय के उदघाटन के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे. मुख्यमंत्री ने कहा कि राह से भटके युवक-युवती सरेंडर करें. मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सली सरेंडर करें, नहीं तो खोज कर मारे जायेंगे. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मई तक पश्चिमी सिंहभूम की सभी बंद खदानें खोल दी जायेंगी.
कान्हू ने विकास देखकर किया सरेंडर: सीएम ने कहा कि नक्सली कान्हू मुंडा व उसके साथियों ने झारखंड में हो रहे विकास को देखकर सरेंडर किया. कान्हू की तरह ही अन्य नक्सली समर्पण करें.आगे कहा कि नक्सली युवक-युवतियों को गुमराह कर बंदूक के बल पर परिवर्तन लाने की बात करते हैं, जो संभव नहीं है. बंदूक के बल पर व्यवस्था परिवर्तन नहीं हो सकता है.
थाने या 181 पर कॉल कर दें नक्सलियों की सूचना: श्री दास ने कहा कि ग्रामीण नक्सलियों को प्रश्रय नहीं दें. उसकी गतिविधियों की जानकारी थाने को दें. सीएम ने कहा कि नक्सलियों की सूचना सीधे मुझ तक 181 पर कॉल कर दें. सूचना देने वाले का नाम और पता गोपनीय रखा जायेगा.
दलाल व बिचौलियों ने 14 साल तक झारखंड को
मई तक खुल जायेंगी जिले की सभी बंद खदानें
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साल मई तक पश्चिमी सिंहभूम की सभी बंद खदानें खोल दी जायेंगी. सभी बंद खदानों को खोलकर रोजगार बहाल किया जायेगा. उन्होंने कहा कि नियमों के अनुसार ही माइंस खोले जायेंगे.
कोल्हान का विकास प्राथमिकता में: मुख्यमंत्री ने कहा कि संथाल परगना व कोल्हान का विकास उनकी प्राथमिकता में है. सीएम ने कहा कि चाईबासा, खूंटी, सिमडेगा, लोहरदगा के 30 हजार युवक-युवतियां बाहर काम कर रहे हैं. इन्हें वापस झारखंड लाया जायेगा. साथ ही उन्हें रोजगार दिया जायेगा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola