तालाब में डूबने से छठी के छात्र की मौत

Updated at : 05 Mar 2017 1:57 AM (IST)
विज्ञापन
तालाब में डूबने से छठी के छात्र की मौत

डांगुवापोसी. मामा के साथ तालाब में नहाने गया था आयुष बीच तालाब में कीचड़ में फंस जाने से हुई मौत नोवामुंडी : डांगुवापोसी स्थित पंपू तालाब में शनिवार की दोपहर नहाने के क्रम में कक्षा छह के छात्र आयुष पुरती (12) की डूबने से मौत हो गयी. आयुष केरला स्कूल जगन्नाथपुर का छात्र था. मृतक […]

विज्ञापन

डांगुवापोसी. मामा के साथ तालाब में नहाने गया था आयुष

बीच तालाब में कीचड़ में फंस जाने से हुई मौत
नोवामुंडी : डांगुवापोसी स्थित पंपू तालाब में शनिवार की दोपहर नहाने के क्रम में कक्षा छह के छात्र आयुष पुरती (12) की डूबने से मौत हो गयी. आयुष केरला स्कूल जगन्नाथपुर का छात्र था. मृतक के पिता श्यान पुरती रेलवे परिचालन विभाग में चीफ यार्ड मास्टर हैं. जानकारी के अनुसार आयुष अपने मामा के साथ नहाने के लिए पंपू तालाब गया था. मामा ने बताया कि वे तालाब के किनारे नहा रहे थे. इसी दौरान भगीना आयुष तालाब के बीच में जाकर नहाने लगा.
कुछ देर बाद तालाब में नहीं दिखने पर उसकी खोजबीन शुरू की. खोजबीन के दौरान आयुष तालाब के अंदर कीचड़ में फंसा मिला. कीचड़ से निकालकर आयुष को आनन-फानन में टाटा-स्टील की नोवामुंडी अस्पताल ले जाया गया. जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola