शादी में आया बुजुर्ग नदी में डूबा, मौत
Updated at : 05 Mar 2017 1:56 AM (IST)
विज्ञापन

भगीना की शादी में बड़ा जयपुर गांव आया था बिरंची, नदी से शव बरामद चाईबासा : शादी समारोह में शामिल होने आये वृद्ध बिरंची कुम्हार(65) की मुफस्सिल थाना अंतर्गत बड़ा जयपुर (मौदी) गांव स्थित नदी में डूबने से मौत हो गयी. पुलिस ने शनिवार दोपहर 12.30 बजे वृद्ध का शव नदी से बरामद किया. पोस्टमार्टम […]
विज्ञापन
भगीना की शादी में बड़ा जयपुर गांव आया था बिरंची, नदी से शव बरामद
चाईबासा : शादी समारोह में शामिल होने आये वृद्ध बिरंची कुम्हार(65) की मुफस्सिल थाना अंतर्गत बड़ा जयपुर (मौदी) गांव स्थित नदी में डूबने से मौत हो गयी. पुलिस ने शनिवार दोपहर 12.30 बजे वृद्ध का शव नदी से बरामद किया. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया. मृतक टोंटो थाना के चुवादा गांव का रहनेवाला था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वे लोग नदी में स्नान करने गये, तो पानी में एक व्यक्ति का शव तैरता देखा. इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना ग्रामीण मुंडा को दी.
मुंडा ने इसकी सूचना मुफस्सिल थाने को दी. पुलिस ने नदी से बिरंची का शव को बरामद किया. शादी समारोह में आये थे बिरंची: मृतक की बेटी पद्मा कुम्हार ने बताया कि पिता बिरंची दो मार्च को भगीना नील कुम्हार की शादी में गये थे. शनिवार की सुबह 10 बजे बंदोडीह गांव के ग्रामीण मुंडा ने फोन कर घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिजन जयपुर (मौदी) गांव पहुंचे तो पिता बिरंची को मृत पाया. बिरंची गांव में मिट्टी का घड़ा बनाता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




