जमीन हड़पने के लिए मौसा मौसी ने डायन बता कर पीटा
Updated at : 05 Mar 2017 1:56 AM (IST)
विज्ञापन

जमीन विवाद में दोनों परिवारों में पहले भी हुई थी झड़प मामले के समाधान के लिये गांव में बुलायी गयी थी बैठक, नहीं आये आरोपी दंपती चाईबासा : मुफ्फसिल थाना के मोरासाइपंचो में जमीन हड़पने के लिये पिता के मरने के बाद बेटी को डायन बातकर मौसा-मौसी द्वारा पीटने का मामला प्रकाश में आया है. […]
विज्ञापन
जमीन विवाद में दोनों परिवारों में पहले भी हुई थी झड़प
मामले के समाधान के लिये गांव में बुलायी गयी थी बैठक, नहीं आये आरोपी दंपती
चाईबासा : मुफ्फसिल थाना के मोरासाइपंचो में जमीन हड़पने के लिये पिता के मरने के बाद बेटी को डायन बातकर मौसा-मौसी द्वारा पीटने का मामला प्रकाश में आया है. शुक्रवार की सुबह हुई घटना को लेकर गांव में पंचायत भी बैठी. लेकिन मामले का समाधान नहीं निकल पाया. इसके कारण पीड़िता चरिबा सिंहकुंटिया की मां सुखमती सिंहकुंटिया की लिखित शिकायत पर शनिवार को पुलिस ने गांव के शंकर सिंहकुंटिया व उसकी पत्नी नामुरी सिंहकुंटिया के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
सुखमती के मुताबिक शुक्रवार की सुबह पीड़िता क मौसा शंकर व मौसी नामुरी ने चारीबा को अपने घर बुलाया. सुबह दस बजे चारीबा जैसे ही उनके घर के आंगन में पहुंची मौसी ने पीछे से बाल पकड़कर उसकी पिटाई शुरू कर दी. चारीबा के शोर मचाने पर घर के भीतर से मौसा भी निकल आये तथा उसने भी उसकी पिटाई कर दी. इससे चारीबा के गर्दन पर चोट आयी है. घटना के बाद शंकर के साले ने भी सुखमती व उसकी बेटी के साथ दुर्व्यवहार किया.
पंचायत में नहीं हुआ मामले का समाधान
घटना के बाद सुखमति ने इसकी जानकारी ग्रामीण मुंडा को दी. मुंडा ने शुक्रवार को दोपहर मामले के समाधान के लिए गांव में बैठक बुलायी थी. जिसमें आरोपी दंपती को बुलाया गया था, लेकिन काफी इंतजार के बाद आरोपी दंपती पंचायत में नहीं आये. इसके कारण मामले का समाधान नहीं हो पाया था. उधर ग्रामीणों ने भी पंचायत में बताया कि दोनों पति-पत्नी किसी की बात नहीं सुनते हैं. झगड़ा करने से मना करने पर उलटे ग्रामीणों को ही धमकाते हैं. जिसके बाद पंचायत ने मामले की शिकायत थाने में करने की सलाह दी थी. पीड़िता का साथ आये ग्रामीणों ने भी शंकर के खिलाफ पुलिस के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




