रंगदारी का केस दर्ज कराने वाले को तलाश रही पुलिस

चाईबासा : चक्रधरपुर के महुलबोरोई निवासी जवाब हेंब्रम समेत छह लोगों के खिलाफ मुफ्फसिल थाने में रंगदारी का मामला दर्ज कराने वाले खूंटपानी प्रखंड के अंजेदबेड़ा निवासी चंद्र मोहन लोहार को पुलिस तलाश रही है. खूंटपानी के अंजेदबेड़ा में इस तरह का कोई व्यक्ति नहीं है, जबकि उस गांव में रहने वाले उसी नाम के […]
चाईबासा : चक्रधरपुर के महुलबोरोई निवासी जवाब हेंब्रम समेत छह लोगों के खिलाफ मुफ्फसिल थाने में रंगदारी का मामला दर्ज कराने वाले खूंटपानी प्रखंड के अंजेदबेड़ा निवासी चंद्र मोहन लोहार को पुलिस तलाश रही है. खूंटपानी के अंजेदबेड़ा में इस तरह का कोई व्यक्ति नहीं है, जबकि उस गांव में रहने वाले उसी नाम के एक मात्र चंद्र कुमार लोहार ने इस तरह का एफआइआर करने से साफ इनकार किया है. चंद्र ने थाने में दिये बयान में कहा कि वह न तो संवेदक है
और न ही उसने किसी तरह की शिकायत उपरोक्त छह लोगों के खिलाफ दर्ज करायी है. उस गांव में वह एक मात्र चंद्र कुमार लोहार है तथा उसी के नाम से मिलता जुलते नाम का इस्तेमाल कर किसी ने झूठा एफआइआर करते हुये उसे फंसाने की साजिश की है. बरहाल चंद्र लोहार के स्पष्टीकरण के बाद पुलिस अब शिकायत करने वाले चंद्र मोहन लोहार को तलाशने में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




