प. सिंहभूम में ‍Rs 1000 करोड़ से बनेगी 256 किमी सड़क

Updated at : 05 Mar 2017 1:54 AM (IST)
विज्ञापन
प. सिंहभूम में ‍Rs 1000 करोड़ से बनेगी 256 किमी सड़क

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हाटगम्हरिया व सोनुवा प्रखंड कार्यालय का किया ऑनलाइन उदघाटन, कहा चाईबासा : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पश्चिमी सिंहभूम जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 1000 करोड़ रुपये से 256 किलोमीटर सड़क का निर्माण कराने की घोषणा सोनुवा में की. मनोहरपुर से जराईकेला, झरझरा, चाईबासा बाईपास, डांगुवापोसी, बरकेला, कुमिरता, भोया से हाटगम्हरिया, गोइलकेरा […]

विज्ञापन

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हाटगम्हरिया व सोनुवा प्रखंड कार्यालय का किया ऑनलाइन उदघाटन, कहा

चाईबासा : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पश्चिमी सिंहभूम जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 1000 करोड़ रुपये से 256 किलोमीटर सड़क का निर्माण कराने की घोषणा सोनुवा में की. मनोहरपुर से जराईकेला, झरझरा, चाईबासा बाईपास, डांगुवापोसी, बरकेला, कुमिरता, भोया से हाटगम्हरिया, गोइलकेरा से गुदड़ी आदि पथ की निर्माण की घोषणा मुख्यमंत्री ने की. इन सभी सड़कों की कुल दूरी 256 किलोमीटर है. सीएम ने कहा कि इन सड़कों की योजना टेंडर प्रक्रिया में है. मुख्यमंत्री ने पनसुवा-गुदड़ी पथ के निर्माण की स्वीकृति अगली कैबिनेट में देने की घोषणा की.
मार्च में शुरू होगा गुदड़ी में पावर सब-स्टेशन का कार्य
सीएम ने कहा कि उन्होंने अपने गुदड़ी दौरा के दौरान यहां बिजली पहुंचाने का ग्रामीणों से वादा किया था. इस दिशा में कार्य शुरू हो गया है. गुदड़ी में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है. मार्च में पावर सब स्टेशन का कार्य शुरू कर दिया जायेगा. छह माह में गुदड़ी में बिजली पहुंचायी जायेगी.
शासन-प्रशासन के बीच से खत्म हुआ बिचौलियावाद
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब प्रशासन व शासन के बीच से बिचौलियावाद की प्रथा खत्म हो गयी है. जनता से शासन-प्रशासन के बीच की दूरी खत्म हो गयी है. शासन व प्रशासन के बीच अब कोई जेबकतरा नहीं है.
मुखिया से दूसरे जिले के मुखिया को सीख लेने की सलाह
सीएम ने कहा कि इस जिले के मुखिया ने पंचायतों को ड्रॉप आउट कराने तथा खुले में शौचमुक्त गांव बनाने में काफी सहयोग किया है. मुखिया के सहयोग का नतीजा है कि जिले के 183 गांव खुले में शौचमुक्त हो गये हैं. चाईबासा की झींकपानी प्रखंड पूरी तरह से ड्रॉप आउट हो गया है. सीएम ने कहा कि इस जिले के मुखिया से दूसरे जिले के मुखिया को सीख लेनी चाहिए. सीएम ने 14 वीं वित्त आयोग की राशि व बालू घाटों की नीलामी से मिले राजस्व से गांवों का विकास करने का मुखियों से आह्वान किया. सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की.
रविशंकर की कृषि तकनीक अपनायेगी सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर ने सरकार को एक कृषि तकनीक सुझाया है. इससे धान की खेती दोगुनी बढ़ जायेगी. श्रीश्री रविशंकर के बताये कृषि तकनीक को पूरे राज्य
स्तर पर लागू करने की सीएम ने घोषणा की.
सरस्वतीपुर जलापूर्ति में सुस्त चल रहा है कार्य
सीएम ने कहा कि जिले में सरस्वतीपुर ग्रामीण जलापूर्ति योजना का कार्य 15 करोड़ रुपये की लागत से चल रहा है. यह कार्य अप्रैल में पूरा हो जायेगा. सीएम ने कहा कि इस योजना का कार्य थोड़ा सुस्त चल रहा है. विभाग के अधिकारी को इस पर ध्यान देने का सीएम ने निर्देश दिया. जगन्नाथपुर में 6 करोड़ 10 लाख, गुमरिया में 3 करोड़ 10 लाख की लागत से जलापूर्ति योजना चलने की जानकारी सीएम ने दी. सीएम ने बंदगांव, गुदड़ी, टोंटो, तांतनगर, झींकपानी, मंझारी में जलापूर्ति योजना शुरू करने की बात कही.
202 करोड़ से जिले में होगी पेयजल की व्यवस्था
मुख्यमंत्री ने डीएमएफटी फंड की 202 करोड़ रुपये की राशि से मझगांव, तांनगर, खूंटपानी, बिला, छोटानागरा, लायलोर जैंतगढ़ कुरसी आदि क्षेत्रों में पेयजल पहुंचाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में होने की बात कही. सीएम ने कहा कि अप्रैल में इन योजनाओ में कार्य शुरू हो जायेगा.
सोनुवा जलाशय में इस साल आयेगा पानी
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य किसानों की आय 2022 तक दोगुनी करने की है. सीएम ने कहा कि 1980 में शुरू हुई नकटी जलाशय के अंतिम छोर पर पानी पहुंचा दिया गया है. सोनुवा जलाशय में इस साल पानी आ जायेगा. सीएम ने कहा कि इन दोनों जलाशयों में पानी आ जाने से 60 हजार 460 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हो जायेगी. किसान तीन समय फसल का उत्पादन कर सकेंगे.
गुदड़ी में छह माह में आयेगी बिजली, एक अप्रैल से दोगुना होगा मानकी-मुंडा का मानदेय
246 करोड़ की इन योजनाओं का किया शिलान्यास व उदघाटन
योजना का नाम राशि(लाख व करोड़ में)
रोबंधा नाला पर चेकडैम निर्माण कार्य 3761200
डोमटोपा नाला पर चेकडैम निर्माण कार्य 3726700
डलाईकेला नाला पर चेकडैम निर्माण कार्य 4769100
सलगाकुदर मध्यम सिंचाई योजना का जीर्णोद्वार कार्य 4982100
सरजोमा मध्यम सिंचाई योजना का जीर्णोद्वार कार्य 2116500
टुंगसुई नाला चेकडैम संख्या01 निर्माण कार्य 6502000
रंगोबासा से उरंगसाई पथ 2.95 किमी 21400200
बुरूजोल से नाकाहासा पथ 3.13 किमी 14687500
डोबरोसाई से बुरूजल पथ 3.00 किमी 13752400
राडांगुरपी से गुईरा पथ 4.62 किमी 21399800
चांदमारी से मुंडासाई पथ 3.00 किमी 16702900
बांझीकुसुम-टोकलो पथ का चौड़ीकरण एवे मजबूतीकरण 582100000
मनोहरपुर-जराइकेला पथ का चौड़ीकरण व मजबूतीकरण 1031500000
टुनिया सीमा से बानारासाई एवं ककड़ासाई होते हुए प्रोजेक्ट होते हुए प्रोजेक्ट हाई स्कूल झिलरूवा तक पथ निर्माण 9816451
पांडुसाई से हांडीपोका होते हुए कुला स्कूल तक पथ निर्माण 6278435
बड़पोसा नाला पर चेकडैम निर्माण कार्य 4471200
घनगांव मध्यम सिंचाई योजना का जीर्णोद्वार कार्य 3514000
रोबगा मध्यम सिंचाई योजना का जीर्णोद्वार कार्य 4387000
मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत कुपोषित बच्चों के उपचार के लिए (एमटीसी) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का विकास कार्य 1211500
सदर चाईबासा प्रखंड में लुपुंगुटु पंचायत भवन का निर्माण 3200000
जगन्नाथपुर प्रखंड में पटाजैंत पंचायत भवन का निर्माण 3200000
जगन्नाथपुरा प्रखंड में तोड़ांगहातु पंचायत भवन का निर्माण 3200000
मंझगांव प्रखंड में बेनीसागर पंचायत भवन का निर्माण 3200000
तांतनगर प्रखंड में चिटीमिटी पंचायत भवन का निर्माण 3200000
जगन्नाथपुर प्रखंड में बड़ानंदा पंचायत भवन का निर्माण 3200000
आनंदपुर प्रखंड में झरबेड़ा पंचायत भवन का निर्माण 3200000
बड़ानंदा से डांगुवापोसी पथ का पुननिर्माण 242580500
मसुरीबाई से वाइपी भाया केरा मंदिर तक पथ निर्माण 9629141
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola