चप्पे-चप्पे पर थी चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था

Updated at : 05 Mar 2017 1:53 AM (IST)
विज्ञापन
चप्पे-चप्पे पर थी चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था

चाईबासा : मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पूरे आयोजन स्थल और सड़क को छावनी में बदल दिया गया था. कार्यक्रम स्थल पर पूरी तरह से जांच के बाद ही लोगों को प्रवेश मिला. पंडाल के अंदर भीड़ के बीच भी भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किये गये थे. चक्रधरपुर से सोनुवा मार्ग पर भी […]

विज्ञापन

चाईबासा : मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पूरे आयोजन स्थल और सड़क को छावनी में बदल दिया गया था. कार्यक्रम स्थल पर पूरी तरह से जांच के बाद ही लोगों को प्रवेश मिला. पंडाल के अंदर भीड़ के बीच भी भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किये गये थे. चक्रधरपुर से सोनुवा मार्ग पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे. हर आने-जाने वाले पर पुलिस नजर रख रही थी. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर कोई विवाद न हो, इसके लिए पुलिस व प्रशासन पूरी तरह से सतर्क रहा.

हाटगम्हरिया व सोनुवा प्रखंड ऑफिस का ऑनलाइन उदघाटन
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शनिवार को सोनुवा स्टेडियम मैदान से हाटगम्हरिया व सोनुवा प्रखंड सह अंचल कार्यालय का ऑनलाइन उदघाटन किया. सीएम ने कुल 246 करोड़ रुपये की योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास व उदघाटन किया. सीएम दिन के करीब एक बजे आसनतलिया में बने हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल सोनुवा स्टेडियम मैदान सड़क मार्ग द्वारा पहुंचे. कस्तूरबा विद्यालय व आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने मुख्यमंत्री को नृत्य व संगीत प्रस्तुत कर मंच तक स्वागत किया. सीएम ने स्वच्छता चैंपियन, खुले में शौच मुक्त करने में सहयोग करने वाले मुखिया, शून्य ड्रॉप आउट पंचायतों के मुखिया,
स्कूलों में नि:शुल्क शिक्षा देने वाले व्यक्तियों, हस्तशिल्प कला में बेहतर प्रदर्शन करने वाली खूंटपानी कस्तूरबा विद्यालयों की छात्राओं को सम्मानित किया. मुख्यमंत्री ने नौकरी की नियुक्ति पत्र, लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया तथा पांच कस्तूरबा विद्यालयों को एंबुलेंस की चाभी सौंपी. स्वागत भाषण उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि व धन्यवाद ज्ञापन डीडीसी सीपी कश्यप ने किया. मौके पर डीआइजी प्रभात कुमार, एसपी अनीश गुप्ता, एडीसी जयकिशोर प्रसाद, डीआरडीए डायरेक्टर अमित कुमार, चक्रधरपुर एसडीओ दिव्यांशु झा, एडीसी कुमार नरेंद्र नारायण, आरडीडीइ अरविंद विजय बिलुंग, डीइओ प्रदीप चौबे, डीएसइ नीलम आइलिन टोपनो, डीपीआर पलटू महतो आदि उपस्थित थे.
नहीं थी पानी की व्यवस्था, नाराजगी
मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व कार्यक्रम स्थल पर बने पंडाल में बैठे लोगों ने पानी की व्यवस्था नहीं रहने पर नाराजगी जतायी. गरमी के बीच पानी नहीं उपलब्ध कराये जाने की नाराजगी जताने के बाद प्रशासन की ओर से पानी उपलब्ध कराया गया. हालांकि, जिला प्रशासन की ओर से मंच से पानी की व्यवस्था टैंकर में होने की बात कही गयी. लेकिन, पंडाल में बैठे लोग पंडाल में ही पानी की मांग कर रहे थे.
सीएम ने की डीसी व एसपी की तारीफ की
मुख्यमंत्री ने चाईबासा डीसी डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि व एसपी अनीश गुप्ता की मंच से तारीफ की. कहा कि दोनों अधिकारियों के कारण जनता प्रशासन के नजदीक आयी है. नये-नये प्रयोग कर लोगों को जागरूक व विकास करने का कार्य किया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola