खूंटपानी बीडीओ पर कसा शिकंजा

Updated at : 03 Mar 2017 6:03 AM (IST)
विज्ञापन
खूंटपानी बीडीओ पर कसा शिकंजा

बिना निर्माण किये राशि निकासी व एक विभाग से दो बार डोभा बनाने का मामला खूंटपानी के तत्कालीन बीडीओ पर कार्रवाई के लिए सरकार ने मांगा मंतव्य तत्कालीन बीडीओ जितराय मुर्मू का हजारीबाग के बरही में हो गया तबादला चाईबासा : डोभा घोटाले में खूंटपानी के तत्कालीन बीडीओ जितराय मुर्मू पर शिकंजा कस गया है. […]

विज्ञापन
बिना निर्माण किये राशि निकासी व एक विभाग से दो बार डोभा बनाने का मामला
खूंटपानी के तत्कालीन बीडीओ पर कार्रवाई के लिए सरकार ने मांगा मंतव्य
तत्कालीन बीडीओ जितराय मुर्मू का हजारीबाग के बरही में हो गया तबादला
चाईबासा : डोभा घोटाले में खूंटपानी के तत्कालीन बीडीओ जितराय मुर्मू पर शिकंजा कस गया है. सरकार ने बीडीओ पर कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन से मंतव्य मांगा है. खूंटपानी के डोभा निर्माण में बड़े पैमाने पर अनियमितता हुई थी. बिना डोभा निर्माण कराये राशि निकासी की गयी थी. एक स्थान पर दो-दो विभाग मनरेगा और भूमि संरक्षण विभाग से डोभा का निर्माण कर दिया गया था.
14 प्रखंडों के बीडीओ, डीसी व डीडीसी ने की थी जांच
बीते साल जुलाई में खूंटपानी में हुए डोभा निर्माण में अनियमितता की जांच हुई थी. 14 प्रखंडों के बीडीओ, डीडीसी ने डोभा की जांच की थी. उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने पांच जुलाई 2016 को खूंटपानी जाकर डोभा की जांच की थी. मामला सामने आने पर बीपीओ, रोजगार व पंचायत सेवक पर कार्रवाई हुई थी. मामले में तत्कालीन बीडीओ जितराय मुर्मू के खिलाफ डीसी ने प्रपत्र क गठित कर सरकार से कार्रवाई की अनुशंसा की थी. अब तत्कालीन बीडीओ जितराय मुर्मू का हजारीबाग के बरही प्रखंड में तबादला हो गया है. इस मामले में भूमि संरक्षण पदाधिकारी अमरेश झा के खिलाफ भी प्रपत्र क गठित हुआ था. अमरेश झा अभी जेल में हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola