क्लर्क के 16.2 फीसदी पदों को ग्रुप डी कर्मियों से भरा जायेगा
Updated at : 03 Mar 2017 6:02 AM (IST)
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड के उपनिदेशक ने रेल मंडल को जारी किया सर्कुलर प्रतियोगी परीक्षा आयोजित कर होगी बहाली चक्रधरपुर : रेलवे लिपिक के कुल रिक्त पदों में से 16.2 प्रतिशत पदों को ग्रुप डी के कर्मचारियों से भरा जायेगा. इससे संबंधित सर्कुलर रेलवे बोर्ड के उपनिदेशक एमके मीणा ने सभी जोन के महाप्रबंधकों को जारी कर […]
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड के उपनिदेशक ने रेल मंडल को जारी किया सर्कुलर
प्रतियोगी परीक्षा आयोजित कर होगी बहाली
चक्रधरपुर : रेलवे लिपिक के कुल रिक्त पदों में से 16.2 प्रतिशत पदों को ग्रुप डी के कर्मचारियों से भरा जायेगा. इससे संबंधित सर्कुलर रेलवे बोर्ड के उपनिदेशक एमके मीणा ने सभी जोन के महाप्रबंधकों को जारी कर दिया है. इन पदों को भरने के लिए ग्रुप डी कर्मचारियों का मैट्रिक और न्यूनतम सेवा योग्यता दो साल होना अनिवार्य शर्त रखा गया है. इसके लिए प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की जायेगी. इस परीक्षा में उत्तीर्ण होकर ग्रुप डी के कर्मचारी वाणिज्य लिपिक,
टिकट कलेक्टर, ट्रेन क्लर्क, ऑफिस क्लर्क, स्टोर क्लर्क जैसे अन्य श्रेणी के क्लर्क पद हासिल कर सकेंगे. साथ ही ग्रुप डी कर्मचारियों को 16.2 प्रतिशत पदोन्नति कोटा के तहत ग्रेड पे 1800 रुपये से बढ़कर ग्रेड पे 1900 रुपये किया जायेगा. इस प्रतियोगी परीक्षा में एससी व एसटी ग्रुप डी कर्मचारियों को योग्यता में छूट दी जायेगी. मालूम हो कि ग्रुप डी के 16.2 प्रतिशत पदोन्नति कोटा लागू होने से योग्यताधारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा. इस कोटा को लागू करने के लिए रेलवे संगठन, यूनियनों व ट्रैकमेन एसोसिएशन ने आंदोलन किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




