आसनबनी के ट्रैकमेन ने किया प्रदर्शन
Updated at : 03 Mar 2017 6:02 AM (IST)
विज्ञापन

चक्रधरपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर रेल मंडल से आसनबनी को चक्रधरपुर मंडल में विलय करने से आसनबनी खंड के रेलकर्मी और ट्रैकमेन की परेशानी बढ़ गयी है. 18 माह बाद भी आसनबनी खंड के ट्रैकमेन का सर्विस सीट चक्रधरपुर मंडल नहीं पहुंचा. इससे वरीयता सूची निर्धारण, पदोन्नति, एमएसीपी लाभ और वर्ष 2015-16 का […]
विज्ञापन
चक्रधरपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर रेल मंडल से आसनबनी को चक्रधरपुर मंडल में विलय करने से आसनबनी खंड के रेलकर्मी और ट्रैकमेन की परेशानी बढ़ गयी है.
18 माह बाद भी आसनबनी खंड के ट्रैकमेन का सर्विस सीट चक्रधरपुर मंडल नहीं पहुंचा. इससे वरीयता सूची निर्धारण, पदोन्नति, एमएसीपी लाभ और वर्ष 2015-16 का बोनस राशि का भुगतान नहीं हो सका है. इससे आक्रोशित आसनबनी रेलखंड के ट्रैकमेन ने विरोध-प्रदर्शन कर रेल प्रशासन को चेतावनी दी है. वहीं दपू रेलवे ट्रैकमेन एसोसिएशन के महामंत्री चांद मोहम्मद ने आसनबनी खंड के ट्रैकमेनों की समस्या का समाधान एक सप्ताह में करने का आश्वासन दिया.
मौके पर आसनबनी के ट्रैकमेन बिराम मुंडी, दिनेश महतो, सोनाराम हांसदा, मलय दास, भवेश महतो, जयदेव दास, विनय मुर्मू, संदीप मंडल, सरोज विश्वास, मिथुन कुमार दास आदि मौजूद थे. मालूम हो कि करीब डेढ़ साल पहले खड़गपुर मंडल के आसनबनी रेलखंड को चक्रधरपुर मंडल में विलय कर
दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




