कर्मियों के हक लिए आवाज बुलंद करें : मेंस कांग्रेस

चक्रधरपुर : खड़गपुर के गोल बाजार रेलवे इंस्टीट्यूट में गुरुवार को दपूरे मेंस तृणमूल कांग्रेस का बीजीएम सह महाधिवेशन संपन्न हुआ. मौके पर मुख्य अतिथि सांसद स्वागत राय, महासचिव अशोक राय चौधरी, देवदत मजूमदार एवं सीकेपी मंडल संयोजक जहांगीर हक उपस्थित थे. सांसद श्री राय ने कहा कि मेंस तृणमूल कांग्रेस को जमीनी स्तर से […]
चक्रधरपुर : खड़गपुर के गोल बाजार रेलवे इंस्टीट्यूट में गुरुवार को दपूरे मेंस तृणमूल कांग्रेस का बीजीएम सह महाधिवेशन संपन्न हुआ. मौके पर मुख्य अतिथि सांसद स्वागत राय, महासचिव अशोक राय चौधरी, देवदत मजूमदार एवं सीकेपी मंडल संयोजक जहांगीर हक उपस्थित थे. सांसद श्री राय ने कहा कि मेंस तृणमूल कांग्रेस को जमीनी स्तर से काम करने और रेल कर्मचारियों का सभी प्रकार की समस्याओं के लिए आवाज उठाने की जरूरत है. श्री मजूमदार ने सभी मंडलों में संगठन मजबूत बनाने की बात कही. मौके पर अनवर हुसैन, अशरफ अली खान, पी कृष्णा राव, अरुण चौधरी, ए प्रेम कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




