सिलफोड़ी: मागे के जश्न में डूबा गांव

Updated at : 03 Mar 2017 6:01 AM (IST)
विज्ञापन
सिलफोड़ी: मागे के जश्न में डूबा गांव

मागे मिलन समारोह में जिप सदस्य ने बांटे वस्त्र चक्रधरपुर : सिलफोड़ी गांव में गुरुवार को मागे मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि भाग-3 के जिला परिषद सदस्य रतन लाल बोदरा थे. समारोह का शुभारंभ सुबह दस बजे गांव के नृत्य अखाड़ा स्थल पर पारंपरिक तरीके से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या […]

विज्ञापन

मागे मिलन समारोह में जिप सदस्य ने बांटे वस्त्र

चक्रधरपुर : सिलफोड़ी गांव में गुरुवार को मागे मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि भाग-3 के जिला परिषद सदस्य रतन लाल बोदरा थे. समारोह का शुभारंभ सुबह दस बजे गांव के नृत्य अखाड़ा स्थल पर पारंपरिक तरीके से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण व जनप्रतिनिधि शामिल हुए.
इसके उपरांत मांदर की थाप ग्रामीणों ने लय से लय मिलाकर पारंपरिक मागे नृत्य किया. साथ ही एक-दूसरे को मार्ग पर्व की बधाई दी. मौके पर श्री बोदरा ने कहा कि त्योहारें जीवन में उमंग व ऊर्जा लेकर आती हैं. इस परंपरा को कायम रखने की जरूरत है. मालूम हो कि पर्व को लेकर हर घर का रंग-रोगन किया गया था. मौके पर पर जिप सदस्य श्री बोदरा ने करीब सौ ग्रामीणों के बीच लुंगी, साड़ी, धोती आदि भेंट किया. समारोह में मुख्य रूप से लीवलाल बोदरा, रायसिंह बोदरा, निर्मल बानसिंह, नितिमा गोप, लक्ष्मी बोदरा, ललिता बोदरा, उदय सिंह पुर्ति आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola