विधायक ने किया सिमीदीरी का दौरा, एंबुलेंस देने की घोषणा

चक्रधरपुर : गुरुवार को सिमीदीरी के दौरे पर पहुंचे विधायक शशिभूषण सामड ने गांव में व्याप्त पेयजल संकट समेत ग्रामीणों की विभिन्न समस्याअों की जानकारी ली. इस दौरान आयोजित बैठक में सेंट्रल अंजुमन कमेटी के महासचिव तज्जमूल हुसैन ने विधायक श्री सामाड से गांव में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही. सड़क की समस्या […]
चक्रधरपुर : गुरुवार को सिमीदीरी के दौरे पर पहुंचे विधायक शशिभूषण सामड ने गांव में व्याप्त पेयजल संकट समेत ग्रामीणों की विभिन्न समस्याअों की जानकारी ली. इस दौरान आयोजित बैठक में सेंट्रल अंजुमन कमेटी के महासचिव तज्जमूल हुसैन ने विधायक श्री सामाड से गांव में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही.
सड़क की समस्या पर विधायक ने मौके पर आरइओ के एसडीओ श्रवण कुमार शर्मा को फोन पर सड़क जांच करने का आदेश दिया. इसके एसडीओ श्री शर्मा ने सड़क का निरीक्षण किया और सड़क निर्माण के लिए डीपीआर तैयार कर उच्च पदाधिकारियों को सौंपने की बात कही. इस दौरान विधायक श्री सामड ने विधायक निधि से एक एंबुलेंस समेत मो सिराजुद्दीन के घर से मो युसुफ के घर तक आठ सौ फीट पीसीसी, दो आरसीसी पुलिया व गार्डवाल निर्माण करने का घोषणा की. बैठक में आरइओ के जेइ संजय सिन्हा, प्रखंड बीस सूत्री के सदस्य साजिद हुसैन, बाल सिंह सामड, मो आयज, मो शमशाद, मो सलीम, हाजी मो अली, मो असलम खान, अमजद खान आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




